Breaking News

किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत कार्यशाला सम्पन्न

किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत कार्यशाला सम्पन्न

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : जिले की हंडिया तहसील अंतर्गत ग्राम कोलीपुरा स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में ‘‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान के तहत एक दिवसीय कृषक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें किसानों को जैविक खेती व प्राकृतिक खेती का महत्व बताया गया और सभी किसानों से रासायनिक खेती को छोड़ प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ऋषि गर्ग ने उपस्थित किसानों से कहा कि रासायनिक उर्वरक के दुष्प्रभाव से लोगों को कैंसर की बीमारी व अन्य रोग हो रहे है। खेतों में डाला गया रासायनिक उर्वरक पानी के साथ जमीन में चला जाता है और जमीन को विषैला कर देता है। वर्षा के पानी के साथ बहकर यही उर्वरक नदियों और तालाबों के पानी को भी प्रदूषित कर रहा है। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि एम.पी.एस. चन्द्रावत, उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस.के. त्रिपाठी, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक व उन्नत कृषक भी मौजूद थे। 


कलेक्टर श्री गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि सभी किसानों को जैविक खेती को अपनाना होगा। उन्होने किसानों से गाय पालने की भी अपील की क्योंकि गौमूत्र और गोबर से खाद व कीटनाशक तैयार किये जा सकते है, जिससे खेती की लागत कम होती है और किसानों की आय अधिक होती है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गर्ग ने उन्नत व जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन किसानों में डॉ. महेन्द्र मालाकार, नंदकिशोर, पुरूषोत्तम खोरे, प्रथमेश पटेल, सुभाष आंजने, जयनारायण राय, नन्हेलाल भाटी और मोहनीश बादर शामिल है। उन्होने इस कृषि मेले में उन्नत किसानों तथा कृषि वैज्ञानिकों द्वारा लगाये गये स्टाल पर जाकर उनके द्वारा तैयार सामग्री की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र पारे ने किया।


कोई टिप्पणी नहीं