Breaking News

भाजपा नेता, संपन्न किसान के घर 50 लाख की डकैती, बेटा बहु को बंधक बनाकर की लूट

भाजपा नेता, संपन्न किसान के घर 50 लाख की डकैती,  बेटा बहु को बंधक बनाकर की लूट

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

खिरकिया। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं क्षेत्र के बड़े कृषक हीरालाल बिश्नोई निवासी ग्राम खमलाय के निवास पर डकैती की वारदात हुई है। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंगलवार दिन भर पुलिस विभाग के अधिकारियों का खमलाय पहुंचना शुरू हो गया। डकैती की वारदात सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 2 बजे से लेकर ढाई के बीच बताई जा रही है। छीपाबड़ थाना अंर्तगत खमलाय ग्राम में हीरालाल बिश्नोई का मकान अलग- अलग हिस्सों में बना हुआ है। वारदात के समय पूरे मकान में छोटे पुत्र आदित्य विश्नोई और पुत्रवधू दिव्या विश्नोई मौजूद थे। 


आदित्य विश्नोई ने बताया कि 5 लोग देर रात उनके घर में दाखिल हुए, एक व्यक्ति के हाथ में 12 बोर का कट्टा था और 4 अन्य लोग भी हथियारों से लैस थे। मकान के प्रथम तल पर बने बेडरूम में लोहे की टॉमी की सहायता से दरवाजा खोल कर पांचों लोग कमरे में दाखिल हो गए। पति-पत्नी तब तक नींद में थे। इसके बाद एक व्यक्ति ने आदित्य की कनपटी पर कट्टा रख दिया और नगदी और जेवरात के बारे में पूछताछ की। आदित्य ने बताया कि उसके द्वारा यह कहा गया कि घर पर कोई भी नकदी और जेवरात नहीं है तो पांचों ने पूरे कमरों में खोजबीन शुरू कर दी। बेडरूम में बनी अलमारी में करीब 20000 नगद और पत्नी दिव्या के सोने से बने हुए जेवरात आरोपियों के हाथ लग गए। हार, झुमके, कमरबंद, बाजूबंद, रानी हार,टाप्स आदि सोने के गहनें अलमारी में रखे हुए थे। आरोपियों ने सारे जेवरात बॉक्स में से निकालकर एक थैली में भर लिए। आदित्य ने बताया कि आरोपी उनकी पत्नी का मोबाइल भी ले गए। आदित्य का मोबाइल आरोपी वहीं पर फेंक गए। आदित्य ने बताया तकरीबन आधे घंटे तक यह वारदात उनके कमरे में होती रही। इसके बाद साड़ी से पति-पत्नी के हाथ बेड पर बांध दिए और टावेल से दोनों के मुंह भी बांध दिए गए। आदित्य ने बताया कि करीब आधे घंटे की मशक्कत के जैसे पति-पत्नी ने अपने हाथ पैर खोले और आसपास के लोगों की खबर दी। खमलाय ग्राम विश्नोई बाहुल्य क्षेत्र है। घटना की जानकारी लगते ही सामाजिक लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। तकरीबन 3. 30 बजे पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस भी लगभग 4. 30 बजे खमलाय जांच के लिए पहुंच गई। घटना के दौरान काफी बड़े मकान में पति-पत्नी ही मौजूद थे। 

सीसीटीवी कैमरे बंद किए

मिली जानकारी के अनुसार डकैती करने आए पांच आरोपी मकान के पिछले हिस्से में स्थित एक दीवार को मनी के माध्यम से फांद कर मकान में घुसे। वहीं पर सीसीटीवी कमरे का मुंह घुमा कर वहां लगे डीपीआर और सीसीटीवी सिस्टम को बंद कर दिया। इसके बाद पूरे मकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए, इस कारण मकान में कोई भी आरोपी की मौजूदगी सीसीटीवी कैमरे में दर्ज नहीं हो सकी। हीरालाल विश्नोई के द्वारा बताया गया कि तकरीबन 50 लाख के सोने के जेवरात को वारदात में लूटा गया है। इतनी बड़ी मात्रा में जेवरात की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए। आसपास के मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई भी फुटेज सामने नहीं आए है। दोपहर डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचा जो मकान के पिछले हिस्से से बारंगा की और जाकर रूक गया। एसडीओपी उदय भान सिंह, टीआई प्रवीण चढोकर, एएसआई संदीप जाट, प्रियंका पाठक आदि पुलिस अधिकारियों ने दोनों पति-पत्नी के बयान लेकर मामला दर्ज किया।

इनका कहना है

धारा 395 और 397 में डकैती के तहत मामला दर्ज किया गया। एफआईआर में पांच व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में दाखिल होना बताया गया है। मकान के सभी सीसीटीवी इस दौरान बंद है कट्टा अड़ाकर चाबी के लिए धमकाया गया, चाबी मिलने पर चेंजिंग रूम से करीब 20000 नगद एवं सोने के जेवरात आरोपियों द्वारा निकाल लिए गये सोने के जेवरात कितने हैं इसकी जानकारी बिल और वजन आने के बाद पता चलेगी। परिजनों द्वारा बताया गया कि तकरीबन 1 किलो सोना के जेवरात अलमारी में थे। स्क्वाड को भी बुलाया गया था, फिंगरप्रिंट लिए जा रहे हैं। मामले में जांच जारी है।-प्रवीण चढ़ोकर, टीआई थाना छीपाबड़

कोई टिप्पणी नहीं