Breaking News

कलेक्टर श्री गर्ग को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने ‘भूमि सम्मान’ से किया सम्मानित, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी बधाई

कलेक्टर श्री गर्ग को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने ‘भूमि सम्मान’ से किया सम्मानित, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी बधाई

क्या है ‘‘डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट प्रोग्राम’’

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। ‘डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम’ के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए कलेक्टर ऋषि गर्ग को मंगलवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ‘‘भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाण पत्र’’ से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हरदा कलेक्टर श्री गर्ग के साथ साथ अपर कलेक्टर डी. के. सिंह एवं राजस्व निरीक्षक आनंद मोहन तिवारी भी उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि यह भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए मध्य प्रदेश के 15 जिलों सहित देश के कुल 75 जिला कलेक्टर्स को प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज ‘भूमि सम्मान’ प्लेटिनम प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले सभी 15 जिलों के कलेक्टर्स को बधाई दी है। मध्यप्रदेश के इन 15 जिलों द्वारा डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट प्रोग्राम के सभी घटकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि पर उन्हें प्लेटिनम ग्रेडिंग प्रदान की गई है। ये घटक है लैंड रिकॉर्ड्स का कंप्यूटराइजेशन, भू कर मानचित्रों का डिजिटाइजेशन, पंजीयन का कंप्यूटराइजेशन, पंजीयन का भू अभिलेखों के साथ एकीकरण, भू कर मानचित्र का भू अभिलेखों के साथ लिंकेज और आधुनिक रिकॉर्ड रूम।


क्या है ‘‘डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट प्रोग्राम’’

 डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट प्रोग्राम केंद्र सरकार के शत-प्रतिशत वित्तपोषण से डिपार्टमेंट ऑफ लैंड रिसोर्सेस द्वारा वर्ष 2008-9 से चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से आधुनिक, विस्तृत और पारदर्शी भू-अभिलेख प्रबंधन प्रणाली विकसित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत जनवरी 2022 के बाद से, अच्छा कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत करने के लिए, उनके द्वारा कार्यक्रम के एमआईएस पर अंकित डाटा के आधार पर, मंथली ग्रेडिंग प्रणाली लागू की गई है। इसमें 90 से 95 प्रतिशत तक सिल्वर, 95 से 99 प्रतिशत तक गोल्ड और 99 प्रतिशत से अधिक कार्य दक्षता पर प्लैटिनम ग्रेड प्रदान की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं