Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोहरा ने किया टिमरनी दौरा

भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोहरा ने किया टिमरनी दौरा


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

टिमरनी । भाजपा महिला मोर्चा मंडल टिमरनी की अध्यक्ष प्रीति हिमांशु बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि, उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती कल्पना बोहरा जी के 2 दिवसीय राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 2 अगस्त को टिमरनी पधारी। भाजपा मिला मोर्चा मंडल टिमरनी के द्वारा श्रीमती कल्पना बोहरा के मुख्य आतिथ्य में एन.जी.ओ. स्वसहायता समूह, और लाडली बहनों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को जानकारी महिलाओं से सांझा करते हुए श्रीमती बोहरा ने सभी महिलाओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। 

इसके बाद शासकीय स्नातक महाविद्यालय में छात्र छात्राओं से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में श्रीमती बोहरा ने नव मतदाताओं से चर्चा की, एवं छात्राओं को शासन से मिलने वाली योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान श्रीमती शैलजा संजय शाह ने श्रीमती कल्पना बोहरा का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, महामंत्री प्रीति गहलोद, योगमाया शर्मा, टिमरनी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीति बंसल, महामंत्री क्षमा मालवीय, भावना रावत, अक्षता शांडिल्य, मीरा कैथवास, अनिता परदेशी, गीता बनोरिया, रीना कुशवाहा, पार्षद रानी कनेरे, पार्षद उर्मिला गीते, अर्चना राजपूत, सम्मिलित हुई। वही महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष उपेंद्र गद्रे, मंडल अध्यक्ष विनीत गीते, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजा कौशल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर तिवारी, ऋषि चंदेल, दीपांशु राठौर, भवानी राजपूत उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं