Breaking News

भारतीय मजदूर संघ सहित कर्मचारी संघो ने दी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारतीय मजदूर संघ सहित कर्मचारी संघो ने दी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में कर्मचारी संगठनों ने माननीय मुख्यमंत्री जी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं चर्चा की। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव ने माननीय मुख्यमंत्री जी की कर्मचारी हितैषी घोषणाओं का अभिनंदन करते हुए उनके आदेश घोषणा अनुसार शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया। चौथे समय मान वेतनमान के आदेश में शिक्षा विभाग का क्रमोन्नति वेतनमान हेतु अलग से आदेश जारी किए जाने का अनुरोध किया। कर्मचारियों की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा और सातवें वेतनमान के अनुसार भत्तो में बढ़ोतरी सहित अन्य शेष मांगों पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए निराकरण की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर सांबले, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय भगवानदास गोडानी अध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड, माननीय सुल्तान सिंह शेखावत अध्यक्ष शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार मंडल, माननीय रमेश चंद शर्मा अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति, माननीय हेमंत तिवारी अध्यक्ष  संनिर्माण कर्मकार मंडल, माननीय भागचंद  उईके अध्यक्ष म प्र अप्रवासी श्रमिक आयोग, मान विनोद रिछारिया सदस्य म प्र प्रवासी श्रमिक आयोग, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ से  विश्व जीत सिंह सिसोदिया, हेमंत श्रीवास्तव, शिक्षक संघ से क्षत्रवीर सिंह राठौर, समग्र शिक्षा संघ से सुरेश दुबे, संजय तिवारी, निगम मंडल से   अजय श्रीवास्तव (नीलू) , श्यामसुंदर शर्मा, संविदा कर्मचारी संघ डॉ सुनील यादव , जितेंद्र सिंह भदोरिया, पंचायत सचिव संघ से बालमुकुंद पाटीदार, नरेंद्र राजपूत, हकीम यादव, रोजगार सहायक से रोशन परमार आदि सम्मिलित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं