Breaking News

हरदा जिले की मतदाता सूची 29.33 प्रतिशत युवा मतदाता हैं शामिल, मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन



हरदा जिले की मतदाता सूची 29.33 प्रतिशत युवा मतदाता हैं शामिल, मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन 


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को जिले के सभी मतदान केन्द्रों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की मतदाता सूची में कुल 29.33 प्रतिशत मतदाता 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के है। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 30.23 प्रतिशत मतदाता 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के है। हरदा विधानसभा क्षेत्र में कुल 28.60 प्रतिशत मतदाता 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के है। 


 जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 15627 मतदाता है, जिसमें 8423 पुरूष तथा 7204 महिलाएं मतदाता शामिल है। इसी तरह 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 109209 है, जिसमें 56339 पुरूष तथा 52870 महिलाएं शामिल है। इसी तरह 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के 11636 है, जिसमें 59004 पुरूष तथा 52632 महिलाएं शामिल है। जिले में 40 से 49 वर्ष आयु वर्ग के 78335 है, जिसमें 40019 पुरूष तथा 38316 महिलाएं शामिल है। जिले में 50 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 57952 है, जिसमें 29272 पुरूष तथा 28680 महिलाएं शामिल है। जिले में 60 से 69 वर्ष आयु वर्ग के 33756 है, जिसमें 17666 पुरूष तथा 16090 महिलाएं शामिल है। जिले में 70 से 79 वर्ष आयु वर्ग के 14217 है, जिसमें 6678 पुरूष तथा 7539 महिलाएं शामिल है। जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 4863 है, जिसमें 1959 पुरूष तथा 2904 महिलाएं शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं