9 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सीएमओ को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

9 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सीएमओ को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन 


मांगों का शीघ्र ही निराकरण नहीं होने पर संपूर्ण हरदा जिले की नगर पालिका, नगर परिषदों में करेंगे उग्र आंदोलन, काम बंद हड़ताल

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा (सार्थक जैन)। आज भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद जिला हरदा में कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण करने व अन्य मांगों को पूरा करने के लिए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार एवं सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया को सौंपा । भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने कहा कि 9 सूत्रीय मांगों का शीघ्र ही निराकरण नहीं किया गया तो संपूर्ण हरदा जिले की नगर पालिका, नगर परिषदों से संबंधित दैनिक वेतन भोगी एवंम विनियमित स्थाई कर्मीयों के द्वारा उग्र आंदोलन काम बंद हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस कारण संपूर्ण जिला हरदा में कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण होने वाली असुविधाओं की संपूर्ण जबाबदारी स्थानीय शासन प्रशासन एवं मध्य प्रदेश शासन की रहेगी।


ज्ञापन के बारे में जानकारी देते हुए जिला मंत्री मुकेश निकुंम ने बताया कि नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण करने व अन्य  मांगें पूरी करने के लिए आज ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें नगर पालिका परिषद जिला हरदा में वर्षों विभिन्न विभागों में कार्यरत समस्त दैनिक वेतन भोगी एवंम विनियमित स्थाई कर्मियों का शीघ्र अति शीघ्र नियमितीकरण करने, नगर पालिका परिषद हरदा में विभिन्न विभागों में कंप्यूटर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के पद सृजन कर नियमितिकरण करने की मांग रखी गई है ।

इसके साथ हि दैनिक वेतन भोगी एवंम विनियमित स्थाईकर्मी का कार्य करने के दौरान यदि वह कर्मचारी दुर्घटना ग्रस्त होता है तो संबंधित कर्मचारी को मेडिकल सुविधाएं दिए जाने, सफाई कर्मियों की तरह अन्य दैनिक वेतन भोगी व विनियमित स्थाई कर्मियों को भी दुर्घटना बीमा पांच लाख रुपए 500000 रुपए का लाभ दिये जाने, विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी / विनियमित स्थाई कर्मचारियों में से यदि किसी भी संबंधित कर्मचारी का विभागीय कार्य करने करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होता है एवं उसकी मृत्यु होती है तो संबंधित कर्मचारी के परिवार के सदस्य को समकक्ष पद पर नियुक्ति की जाने कि मांग रखी गई है। इसके साथ हि नगरपालिका परिषद हरदा में कार्य करवाने की ठेका प्रथा बंद कि जाये ।

भारतीय मजदूर संघ जिला हरदा नै आज सौंपै ज्ञापन में कहा कि नगरपालिका एवंम अन्य नगर परिषद के कर्मचारियों की उपरोक्त मांगों का निराकरण करने की कृपा करें। कर्मचारियों से संबंधित हमारे द्वारा 06 सूत्रीय मार्गो का ज्ञापन संबंधित विभागों को वर्षों से कर्मचारयों के द्वारा दिए जाने पर भी किसी प्रकार की आज दिनांक तक कोई निर्णय नहीं किया गया । इसलिए संबंधित कर्मचारियों में बहुत ज्यादा आक्रोश है । साप्ताहिक अवकाश के अलावा भी दैनिक वेतन भोगियों को मध्य प्रदेश शासन श्रम विभाग के नियम अनुसार विभिन्न त्योहार का अवकाश एवं राष्ट्रीय अवकाश एवं ऐच्छिक अवकाश भी दिया जाए।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ केजिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, जिला मंत्री मुकेश निकुम, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम शंकर बुनकर के साथ अजमल अली, बरजोर  सिंह, प्रेम बिलिया, मनोज प्रजापति, संदीप बिल्लौरे, नरेन्द्र कुचबंदिया आदि उपस्थित थे।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...