कीटनाशक दवा से दो युवको ने की एक लाख रूपये की चोरी, दुकानदार ने पकड़कर किया दोनो को पुलिस के हवाले, रूपये हुए जब्त

कीटनाशक दवा से दो युवको ने की एक लाख रूपये की चोरी, दुकानदार ने पकड़कर किया दोनो को पुलिस के हवाले, रूपये हुए जब्त

कीटनाशक दवा से दो युवको ने की एक लाख रूपये की चोरी, दुकानदार ने पकड़कर किया दोनो को पुलिस के हवाले, रूपये हुए जब्त 

लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र की चौकी करताना में दो युवकों ने कीटनाशक दवा की दुकान से दुकान के रखे गल्ले में से एक लाख रूपये निकालकर चलने लगे,दुकानदार को शंका हुई,गल्ले मे रखे पैसे देखे तो पैसे नदारद थे। मोटरसायकल जाते हुए दोनो युवको को अन्य दो लोगों की मदद से पकडक़र उनके पास से एक लाख रूपये जब्त किये। दुकानदार ने करताना चौकी में दोनो युवको के खिलाफ करताना चौकी में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मामला दर्ज किया।  


करताना निवासी ने अपनी शिकायत में बताया कि आनंद एग्रो ऐंजेसी के नाम से मेरी खाद की दुकान करताना में है। आज दोपहर में लगभग 12.30 बजे के लगभग दो लडक़े आए और बोले कि 15 एकड़ जमीन में चने बोए है कीटनाशक दवाई दे दो तब में गोडाउन पर दवाई लेने गया गोडाउन से दवाई लेकर दुकान पर वापस आया तब दोनों बोले हमारे पास आी पैसे कम है आनलाईन की दुकान से पैसे निकालकर लाते है। जैसे ही वो दोनो जाने के लिए हुए तब मुझे शंका हुई और मैने अपना गल्ला चैक किया गल्ले में 500-500 के नोट की दो गड्डीयां रखी थी दोनो गड्डी में 500 के 100 नोट रखे थे कुल एक लाख रूपये नहीं थे। तो मैने दोनो को बाहर निकालकर आवाज दिया तो दोनो उनकी एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक एमपी 47 एम जे 1611 लेकर जाने लगे। मै चिल्लाया और दौडक़र मोटर सायकल को पकड़ा तो दोनो मोटरसायकल सहित गिर गए तभी मेरा भाई पंकज जाट व रामशंकर जाट दोनो आए और उन्होंने दोनो को पकड़ा नाम पता पूछा तो मोटर सायकल चलाने वाले ने अपना नाम पार्थ पिता प्रमोद शर्मा उम्र 24 साल निवासी गोलापुरा हरदा जिसे कोई चोंट नहीं थी व मोटरसायकल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रितिक उर्फ पियुष पिता अरविन्द दुबे उम्र 22 साल जाति ब्राह्म्ण निवसी गढ़ीपुरा हरदा का रहना बताया। मोटर सायकल से गिरने से पिछे बैठे से चोरी किये रूपये के संबध में पुछा तो पार्थ ने उसके पास में 500 रूपये की गड्डी होना बताय व रितिक उर्फ पीयूष ने 500 रूपये की गड्डी अपनी जेब में होना बताा तक हम तीनों ने दोनो को चौकी लेकर आए । मेरे दुकान के गल्ले में से एक लाख रूपये ये दोनो व्यक्ति चोरी कर ले गए । फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने दोनो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।


Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...