Breaking News

भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। आज भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। इस अवसर पर आगामी 17 एवं 18 फरवरी को होने वाले प्रदेश अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि हेतु आमंत्रित किया गया। उक्त जानकारी प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश मधुकर साबले द्वारा दी गई । इस दौरान इंदौर के हुकुमचंद मिल के मजदूरों के किये गए भुगतान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस अवसर पर अंगवस्त्र भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ यादव का अभिनंदन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राज्य सरकार मजदूरों के हितों के लिए संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। निरंतर इस दिशा में कार्य करते रहेंगे। राज्य शासन ने 1992 में बंद हुई इंदौर की हुकुमचंद मिल के 5 हजार से अधिक श्रमिकों को 224 करोड़ की राशि का भुगतान किया। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर श्रमिकों को संबोधित किया था। प्रतिनिधि मंडल में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवई, मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश महामंत्री मधुकर सांवले, प्रांत संगठन मंत्री निरंजन जी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं