Breaking News

मप्र में भाजपा के 24 लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट

मप्र में भाजपा के 24 लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट


लोकमतचक्र डॉट कॉम।

लोकसभा चुनाव, भाजपा के  195 प्रत्याशियों की की घोषणा कुछ देर बाद ही, मध्य प्रदेश के 24 और छत्तीसगढ़ के 11 प्रत्याशियों की सूची जारी. पहली सूची में 28 महिलाओं के नाम. 57 ओबीसी प्रत्याशी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर एक बार वाराणसी सीट से प्रत्‍याशी बनाए गए हैं। 34 केंद्रीय मंत्री और राज्‍य मंत्री शामिल है। लोकसभा अध्‍यक्ष  ओम बिड़ला का नाम भी सूची में शामिल है। 28 महिलाएं, 2 पूर्व सीएम, 50 से कम वाले 47 युवा उम्‍मीदवार हैं। अनुसूचित जाति 27, अनुसूचित जनजाति के 18, ओबीसी 57 वर्ग के लोगों को टिकट दिया गया है। 

उत्‍तर प्रदेश से 51 सीट, बंगाल से 26, मध्‍य प्रदेश 24, गुजरात 15, राजस्‍थान 15, केरल 12, तेलंगाना 9, असम 11, झारखंड 11, छत्‍तीसगढ़ 11, दिल्‍ली 5, जम्‍मू- कश्‍मीर 2, उत्‍तराखंड 3, गोवा 1, अंडमान 1, दमन 1 सहित कुल 195 सीटों की घोषणा.

दिल्ली मुख्यालय में कुछ देर पहले बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी जिसके बाद सभी प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग गई है। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम को लेकर कई बार बैठकें हुईं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दिल्ली जाकर बैठक में शामिल हुए थे। केंद्रीय नेतृत्व में विचार मंथन करने के बाद आखिरकार लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।    

भोपाल - आलोक शर्मा

मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर

भिंड - संध्या राय

ग्वालियर - भारत सिंह कुशवाहा

गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया

सागर- श्रीमती लता वानखेड़े

राजगढ़ से रोडमल नागर

टीकमगढ़ - वीरेंद्र खटीक

दमोह - राहुल लोधी

खजुराहो - वीडी शर्मा

सतना - गणेश सिंह

रीवा - जर्नादन मिश्र

सीधी - डा राजेश मिश्रा

शहडोल - हिमाद्री सिंह

जबलपुर - आशीष दुबे

मंडला - फग्गन सिंह कुलस्ते

होशंगाबाद - दर्शन सिंह चौधरी

विदिशा - शिवराज सिंह चौहान

देवास - महेंद्र सिंह सोलंकी

मंदसौर - सुधीर गुप्ता

रतलाम - अनिता चौहान

खरगोन- गजेंद्र पटेल

खंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिल

बैतुल - दुर्गादास उइके

कोई टिप्पणी नहीं