मंत्री विश्वास सारंग 7 अगस्त को प्रभार जिला हरदा प्रवास पर, मुख्यमंत्री जन-विश्वास अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मंत्री विश्वास सारंग 7 अगस्त को प्रभार जिला हरदा प्रवास पर, मुख्यमंत्री जन-विश्वास अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

हरदा (संदीप अग्रवाल) । सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री एवं हरदा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार, 7 अगस्त को हरदा जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे, स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं खेल से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री सारंग प्रातः 7:00 बजे भोपाल से हरदा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 10:30 बजे हरदा पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे प्रातः 11:00 बजे खिरकिया के लिए रवाना होंगे।

खिरकिया में प्रातः 11:45 बजे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12:05 बजे गोपाला उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर किसानों एवं आमजन से संवाद करेंगे। दोपहर 12:15 बजे हाई स्कूल चारुवा का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे।

दोपहर 12:40 बजे मंडी प्रांगण, चारुवा में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए श्री सारंग खेलो एमपी यूथ गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे तथा उपस्थित नागरिकों को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:15 बजे आंगनबाड़ी केंद्र, चारुवा का निरीक्षण कर हितग्राहियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे।

दोपहर 2:00 बजे श्री सारंग नवोदय विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे तथा उनके साथ मध्यान्ह भोजन करेंगे।

शाम 4:30 बजे हरदा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला कोर कमेटी की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5:00 बजे जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

बैठकों के उपरांत श्री सारंग शाम 5:45 बजे हरदा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 9:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...