विधायक कुंवर अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ रुपये होंगे खर्च

विधायक कुंवर अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ रुपये होंगे खर्च


भूमिपूजन संपन्न, सिराली से दीपगांव, धनकार, महेन्द्रगांव, दुलिया होते हुए रहटगांव तक आवागमन होगा सुगम

सिराली। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। विधायक कुंवर अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पर पुलिया निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। करीब 7 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस पुलिया का वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमिपूजन संपन्न हुआ। पुलिया के निर्माण से सिराली से दीपगांव, धनकार, महेन्द्रगांव और दुलिया होते हुए रहटगांव तक आवागमन सुगम होगा। साथ ही हरदा तक आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

विधानसभा में उठाई थी निर्माण की मांग

घोघई नदी पर पुलिया निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। बरसात के मौसम में नदी के कारण आवागमन में होने वाली परेशानियों को देखते हुए ग्रामीण इस पुलिया के निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक कुंवर अभिजीत शाह ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा में निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और स्वीकृति दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस महत्वपूर्ण परियोजना का रास्ता साफ हुआ है।

परियोजना की निर्माण लागत लगभग 6 करोड़ 41 लाख रुपये है, जबकि जीएसटी सहित कुल लागत करीब 7 करोड़ 30 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

घोघई नदी पर पुलिया बनने से आसपास के गांवों के बीच संपर्क मजबूत होगा। विशेष रूप से किसानों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। बारिश के दौरान आवागमन में आने वाली बाधाएं दूर होने से लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही कृषि उपज के परिवहन और क्षेत्रीय गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

विधायक कुंवर अभिजीत शाह का प्रयास है कि टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया सहित बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो और विकास का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे।

भूमिपूजन कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

भूमिपूजन कार्यक्रम में वरिष्ठजन पूनमचंद भायरे, माखन सेठ, जयकिशन बुचा, उमेश पाटिल, श्याम पटेल, जमानदास इंगले, मुकेश गौर, गजानंद गौर, रमेश पटेल, गोपाल सेठ, रामविलास मुकाती, रमाकांत खोरे, भागवत सिंह सोनेर, गोविंद गौर, सत्यनारायण गौर, पूनम रानवे, आनंद सोलंकी, कलीराम देवड़ा, रमेश मालवीय, द्वारका प्रसाद साव, विष्णु गौर, लखन गौर, राजेश सोनी, विट्ठल ठाकरे, सुशील गौर, भगत कुशवाहा, आशीष जोशी, सुरेश खोरे, रमेश सोलंकी, गोलू चौहान, पार्षद भागवत चौहान, गोलू मंसूरी, दशरथ इंगले, सुरेश गौर, तरुण गौर, लालू महेंद्र राजपूत, उमाकांत गौर, सुनील गौर, पार्षद हयात पटेल, जय सिंह राजपूत, कृपाराम, नारायण राजपूत, ओमकार सिंह, राजेश लोनिया, सुमित अग्रवाल, श्रीराम खंडवे, शुभम गौर, अनिकेत कोदरे, मुकेश गौर एवं गोवर्धन सजकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

घोघई नदी पुलिया का निर्माण टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीण संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...