Breaking News

पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी किया फरमान

पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी किया फरमान

24 घण्टे में बताओ कितने आरक्षक व हेड कांस्टेबल की 10 और 20 साल की सेवा हुई पूरी


भोपाल - प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के सेवाकाल से पुलिस मुख्यालय अपडेट होने जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में एक दिन के भीतर सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर इनकी जानकारी तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं।


पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा ने सभी पुलिस अधीक्षकों को लिखा है कि जिन आरक्षकों का सेवाकाल एक जनवरी 2021 तक दस साल पूरी हो गई है साथ ही इन्होंने पुलिस के बुनियादी प्रशिक्षण उत्तीर्ण कर लिए हो। ऐसे सभी आरक्षकों की जानकारी पुलिस मुख्यालय को भेजी जाए। 

वहीं प्रधान आरक्षक जो एक जनवरी 2021 को अपनी सेवा के बीस साल पूरे कर चुके हो और आरक्षक से पदोन्न हुए उन्हें कम से कम तीन साल हो चुके हों, ऐसे सभी प्रधान आरक्षकों की जानकारी पुलिस मुख्यालय भेजी जाए।

इसके साथ ही जिलो में आरक्षक और प्रधान आरक्षक की स्वीकृत संख्या भी पुलिस अधीक्षकों को बताना होगी। वहीं उपलब्ध आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों की संख्या एवं इनके खाली पड़े हुए पदों की भी जानकारी पुलिस मुख्यालय को आज भी भिजवाना होगी।

कोई टिप्पणी नहीं