Breaking News

अज्ञात कारणों से एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अज्ञात कारणों से एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


टिमरनी
- अज्ञात कारणों से एक युवक ने कृषि उपज मंडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतक राजेश मालवीय के रूप में हुई है जो नीलकंठ व्यापारी फर्म में चौकीदारी कार्य करता था।

आज गुरुवार सुबह स्थानीय कृषि उपज मंडी टिमरनी में सुबह एक व्यक्ति की लाश मंडी परिसर में बने प्लेटफार्म पर फंदे पर झूलते हुए दिखाई दी। लटकते हुये शव को सुबह अन्य लोगो ने देखा। और घटना की जानकारी टिमरनी पुलिस को दी गई। उक्त व्यक्ति की पहचान राजेश मालवीय उम्र लगभग 42 वर्ष वार्ड नं 14 के रूप में हुई। जो मंडी में चौकीदार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं