Breaking News

हम्माल ने चुराई किसान के चने की कट्टीयां, वेयरहाउस पर किसानों ने किया हंगामा

हम्माल ने चुराई किसान के चने की कट्टीयां, वेयरहाउस पर किसानों ने किया हंगामा

हम्माल की लगाई किसानों ने पिटाई, चने की कट्टीयां मिली वापस 


(लोकमत चक्र डॉट कॉम)

टिमरनी - किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कभी नहरों में पानी की समस्या, कभी फसल समय पर नहीं तुलना, समितियों में भ्रष्टाचारी ओर अब वेयरहाउस पर हम्माल द्वारा फसल की चोरी....। लाचार ओर बेबस किसान कब तक धैर्य रखें...। टिमरनी विकासखण्ड में विभिन्न केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेंहू,चना उपज सहकारी समितियों द्वारा खरीदा जा रहा है किंतु आये दिन इन केंद्रों पर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। 

कल सोमवार को फसल नहीं तुलने से नाराज किसान पेट्रोल लेकर पहुंचा, वही आज सहकारी समिति गोंदागांव खुर्द द्वारा नोसर के पास स्थित वेयर हाउस में की जा रही चना खरीदी के दौरान हम्माल ने चार कट्टी चना चोरी कर छुपा दिया। चोरी करते हम्माल को किसान ने पकड़ा लिया । इस दौरान उपस्थित किसानों ने हंगामा कर हम्माल को पकड़ कर पिटाई लगा दी।

जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे ओर किसान को कट्टीयां वापस दिलाई व मामला शांत कराया व उक्त हम्माल को हटाने के सख्त निर्देश समिति सेवक को दिए।                                                                    ➡️ सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍🏻

कोई टिप्पणी नहीं