Breaking News

अब मंत्री ने पुलिस जवानों को कहा कोरोना वायरस, बाद में सुधारी गलती, ट्वीट वायरल

अब मंत्री ने पुलिस जवानों को कहा कोरोना वायरस, बाद में सुधारी गलती, ट्वीट वायरल

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : कल स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान के आदेश "सेक्स वर्करों को कोरोना टीकाकरण" पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा वहीं आज मध्यप्रदेश के एक केबिनेट मंत्री का ट्वीट चर्चा में है। खनिज और श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पुलिस जवानों को कोरोना वायरस कहा है। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ पुलिस जवानों के लिए ऑक्सीजन सपोर्टेड कोविड अस्पताल का शुभारंभ आज उन्होंने किया। इसके बाद यह ट्वीट किया गया है। सिंह ने लिखा है कि देश के पुलिस जवानों पर हमें गर्व है। आपदा के समय कोरोना वायरस के रूप में उन्होंने अपना धर्म निभाया है। हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट सुधार कर कोरोना वायरस को कोरोना वारियर्स बताया।

कोई टिप्पणी नहीं