Breaking News

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर 


(लोकमत चक्र डॉट कॉम)

हरदा : कोरोना संकट काल में अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चित कालीन हडताल पर चले गए है। उक्त जानकारी संविदा स्वास्थ्य संघ के जिला अध्यक्ष/प्रांतीय सह संयोजक के.के.राजोरिया ने प्रेस नोट जारी कर दी।

श्री राजोरिया ने बताया कि नियमित कर्मचारी का न्यूनतम 90 प्रतिशत वेतनमान की फाईल वर्तमान मे भी वित्त विभाग में पेडिंग है जबकि सामान्य प्रशासन के निर्देशानुसार नीति में स्पष्ट रूप से राज्य स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्वास्थ्य समिति मे कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिए जाने के निर्देश दिये थे जिसका पालन आज दिनांक तक नहीं किया गया जिससे सभी कर्मचारी आक्रोशित है। जिसके कारण हम सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी दिनंाक 24 मई 2021 से अनिश्चितकालीन हडताल पर है। 

उन्होंने कहा कि हम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का गुनाह क्या है गुनाह यही है की हम जान हथेली पर रखकर अपनी जान जोखिम मे डालकर 24 घंटे समाज में स्वास्थ्य सेवाऐ दे रहें हैं कई अपने साथियों को भी इस विपदा में खोया है जिसकी भरपाई जीवन भर नहीं कर सकते है उनके परिवार को पालने की जिम्मेदारी भी हम सबकी बनती है और जिससे जिले के समस्त कर्मचारियों में आक्रोश है।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रमुख तीन मांगेे:-

1. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश में कार्यरत समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को 5 जून 2018 की नीति कें अनुसार नियमित कर्मचारी के वेतनमान का न्यूनतम 90 प्रतिशत वेतनमान का आदेश प्राप्त हो।

2. समस्त निष्काशित एवं सपोर्ट स्टाफ कर्मचारी जिन्हें आउट सोर्स ऐजेंसी मे कर दिया गया है उनकी तत्काल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश में वापसी की जाऐ।

3. 2017 में निष्काषित किये गये संविदा कर्मचारियो को पुनः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में वापिस लिया जाये।

श्री राजोरिया ने बताया कि संघ के द्वारा बार बार लगातार पत्रों के माध्यम से शासन प्रशासन को अधिकारियों को अपनी मांगों से अवगत करा रहे है लेकिन आज दिनांक तक संघ के प्रतिनिधियों को बुलाकर हमारी मांग का निराकरण नहीं किया गया है माननीय मुख्यमंत्री महोदय आपने भी संविदा की व्यवस्था को अन्याय पूर्ण माना है तत्काल हमारी समस्या का निराकरण कर आदेश प्रसारित करने का कष्ट करें।

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी सरकार संघ की मांग पूरी नहीं करती है तो दिनांक 24 मई 2021 से मध्यप्रदेश के 19000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हडताल पर हैं। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर पडने वाले प्रभाव का एवं मरीजों को होने वाली असुविधाओं की पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

कोई टिप्पणी नहीं