Breaking News

MP में अब पौधा रोपने के बाद ही मिलेगी बिल्डिंग परमिशन, शहर-गांव सब जगह लागू होंगे नियम

MP में अब पौधा रोपने के बाद ही मिलेगी बिल्डिंग परमिशन, शहर-गांव सब जगह लागू होंगे नियम

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ऐलान किया है कि मध्यप्रदेश में अब बिल्डिंग परमिशन के लिए पौधा लगाना अनिवार्य होगा। यह देश का पहला राज्य होगा जहां बिल्डिंग परमिशन के लिए पौधा लगाना अनिवार्य किया गया है। नगर निगम से लेकर के नगर पालिका, नगर पंचायत और पंचायत स्तर तक यह नियम लागू होगा। सीएम चौहान ने कहा कि हमको अपने लिए, अपनों के लिए और इस धरती के लिए पौधे लगाना चाहिए।


उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित अंकुर कार्यक्रम में कहा कि परिवार के सदस्यों के जन्मदिन के अवसर पर हम पौधा लगा सकते हैं, यह उनके जन्मदिन को हमेशा याद दिलाएगा और पर्यावरण को भी स्वच्छ रहेगा। इससे पवित्र कार्य हो ही नहीं सकता। निवाड़ी जिले में अंकुर कार्यक्रम में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन पौधरोपण के लिए कराए गए हैं, इसके लिए मुख्यमंत्री ने निवाड़ी जिले को बधाई दी और कहा कि यह जिला सबको प्रेरणा देता रहेगा। हम सिर्फ पौधे नहीं ऑक्सीजन प्लांट लगा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 मई बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर "अंकुर" कार्यक्रम प्रारंभ किया गया था और वायुदूत ऐप लॉन्च भी किया गया था। इस ऐप में अभी तक 15 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है और 2500 लोगों ने पौधा लगाकर उसकी फोटो भी अपलोड कर दिया है। चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि साल में एक पौधा अवश्य लगाएं। प्रतिभागियों का जिले वार चयन कर वृक्ष वीरों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज प्रदेश व्यापी अंकुर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। निवास से वर्चुअली आरंभ इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने 5 जिलों के अंकुर अभियान के जिला नोडल अधिकारियों से वीसी द्वारा संवाद किया। कार्यक्रम में हरदा में पौधरोपण गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं