Breaking News

नगरपालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन की कार्यकुशलता ओर टीमवर्क से शहर को मिला स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 1 स्टार का दर्जा

नगरपालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन की कार्यकुशलता ओर टीमवर्क से शहर को मिला स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 1 स्टार का दर्जा

CM ने किया सम्मान दिया 25 लाख रुपए का चैक

नागरिकों के सहयोग से शहर को मिली उपलब्धि : सुरेन्द्र जैन

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा। नगर को फिर एक उपलब्धि हासिल हुई, विकासपुरूष के नाम से पहचान बनाने वाले हरदा नगरपालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने एक बार फिर नगर का नाम देश-प्रदेश में रौशन कर स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 1 स्टार का दर्जा दिलवाया, यह सब एक कुशल नेतृत्व सफल टीमवर्क ओर सतत मानिटरिंग से संभव हुआ। स्वच्छता प्रेरणा कार्यशाला महोत्सव अंतर्गत इंदौर में शनिवार को प्रदेश स्तर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा हरदा को 1 स्टार शहर का दर्जा हासिल करने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वच्छता में दूसरा स्थान हासिल करने पर हरदा नगर पालिका को 25 लाख रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 


नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा कि नागरिकों के सहयोग से शहर को यह उपलब्धि मिल पाई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को नगर में प्लाग रन, स्वच्छता सह श्रमदान तथा जीरो वेस्ट स्वच्छता प्रेरणा समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से नगर पालिका कार्यालय वार्ड क्रमांक 12 से प्लाग रन का शुभारंभ किया गया, जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर बस्ती क्षेत्र एवं प्राथमिक शाला मानपुरा वार्ड कमांक 13 में श्रमदान करते हुए, बसोड़ मोहल्ला वार्ड क्रमांक 14 से होकर अजनाल नदी घाट पर विशेष स्वच्छता सह श्रमदान किया गया। नपा उपाध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व कार्यालय से प्लाग रन मे पार्षद, नपा स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी नेहा बामलिया, ज्ञानेश चौबे, नेहरू युवा केंद्र जिला अधिकारी मोनिका चौधरी, स्वामी विवेकानंद विद्यालय से डॉ. सीपी गुप्ता, सिटी मैनेजर एनयूएलए तरुण पाटिल, एनएसएस जिला संगठक जगदीश गौर, एवं कार्यक्रम अधिकारी रश्मि सिंह एक बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, पहल संस्था स्वयंसेवक एवं कर्मचारियों द्वार मार्गों से प्लाग रन करते हुए रैली रूप में कचरा एकत्र किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं