Breaking News

तीन दिन में 4 सांसद कोरोना पॉजिटिव

तीन दिन में 4 सांसद कोरोना पॉजिटिव...

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : कोरोना संक्रमण की चपेट में दर्जन भर विधायक और सांसद आ गए हैं। इसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल हैं। कल कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के कोरोना पाजिटिव निकलने के बाद मंगलवार को सांसद विवेक तन्खा भी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। इसके पहले रविवार और सोमवार को भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा, हिमाद्री सिंह भी कोरोना पाजिटिव होने के बाद आइसोलेट हो चुके हैं।


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर शहर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनके अलावा विधायक और पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन, विधायक प्रदीप पटेल, राकेश गिरी, निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को भी एक सप्ताह पहले कोरोना हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, शिवराज कैबिनेट के मंत्री विश्वास सारंग, तुलसी सिलावट, कमल पटेल, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गोविन्द सिंह राजपूत, विधायक रामेश्वर शर्मा, पीसी शर्मा, जयवर्धन सिंह कोरोना पाजिटिव होने के बाद अब स्वस्थ हैं।

कोई टिप्पणी नहीं