Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हरदा जिला आगमन पर किया भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हरदा जिला आगमन पर किया भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत...

कांग्रेस महिला सेवा दल की जिलाध्यक्ष हुई भाजपा में शामिल...

लोकमतचक्र.कॉम।

टिमरनी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार हरदा जिले पहुंचे बीडी शर्मा का जिले की सीमा पर गंजाल नदी के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य अगवानी की। इस दौरान प्रमुख रूप से मंत्री कमल पटेल, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट व विधायक संजय शाह मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा की जोरदार अगवानी कर उन्हें टिमरनी में आयोजित सम्मान समारोह स्थल व स्वामी विवेकानंद की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम स्थल न्यू बस स्टैंड गाजे बाजे के साथ लाया गया।


कार्यक्रम में बीडी शर्मा ने उपस्थित लोगों का अभिवादन कर दीपप्रज्वलित कर मां सरस्वती एवं कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतीक वेशभूषा में रहे रोहित काशिव का भी सम्मान किया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने 51किलो की फूलमाला से बीडी शर्मा मंत्री कमल पटेल विधायक संजय शाह का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेत्री महिला सेवादल की जिला अध्यक्ष सुष्मिता राजपूत  भाजपा की रीति नीति से प्रभावित हो प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के समक्ष कांग्रेस छोड़ भाजपा ने शामिल हुई। बीडी शर्मा ने सुष्मिता राजपूत को भाजपा का दुपट्टा पहना बीजेपी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया । इस दौरान कुछ और लोगो ने भी भाजपा ज्वाइन की। उपस्थित नेता कार्यकर्ताओ के साथ बीडी शर्मा ने स्वामी विवेकानंद की जन्मजयंती पर न्यू बस स्टैंड पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।

सभास्थल पर मौजूद लोगों कार्यकर्ताओ को मंत्री कमल पटेल,प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट,विधायक संजय शाह व मंडल अध्यक्ष विनीत गीते ने सम्बोधित किया। बीडी शर्मा ने अपने सम्बोधन में स्वामी विवेकानंद जी को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताकर उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। बीडी शर्मा ने भाजपा सरकार के जनहितैषी कार्यो को गिनाकर पार्टी संघठन के लिए जनसमर्थन जुटाया। भव्य स्वागत सत्कार से अभिभूत बीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओ उपस्थित नागरिकों का आभार भी माना। (सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट)

कोई टिप्पणी नहीं