Breaking News

4 जिलों के कलेक्टर बदले, 8 IAS के तबादले

4 जिलों के कलेक्टर बदले, 8 IAS के तबादले

हरदा जिले के कलेक्टर होंगे ऋषि गर्ग

लोकमतचक्र.कॉम।


भोपाल : राज्य शासन ने 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादले में 4 जिलों के कलेक्टर प्रभावित हुए हैं। रीवा कलेक्टर इलैया राजा टी को बड़े जिले जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं अलीराजपुर कलेक्टर मनोज पुष्प को रीवा कलेक्टर बनाया गया है। अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर राघवेंद्र सिंह को कलेक्टर अलीराजपुर और कार्यकारी संचालक मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम ऋषि गर्ग को हरदा कलेक्टर बनाया गया है। हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता आयुक्त सहकारी संस्थाएं और प्रबंध संचालक राज्य तिलहन संघ बनाए गए हैं। शासन ने अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर नेहा मीना को अपर कलेक्टर नीमच और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर हिमांशु चन्द्र को सीईओ जिला पंचायत शहडोल बनाया है। जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं