Breaking News

कर्मचारियों अधिकारियों ने बजाया आंदोलन का बिगुल, 6 जनवरी से चरणबद्ध प्रदर्शन का ऐलान

कर्मचारियों अधिकारियों ने बजाया आंदोलन का बिगुल, 6 जनवरी से चरणबद्ध प्रदर्शन का ऐलान

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 
भोपाल । प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के संबंध में आन्दोलन का नोटिस राज्य सरकार को दिया गया है। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की न्योयोचित मांगों के सम्बन्ध में शासन प्रशासन को ज्ञापन/पत्र के माध्यम से  ध्यानाकर्षण कराया गया है किन्तु शासन द्वारा अधिकारियों/ कर्मचारियो की न्यायोचित मांगो पर कोई आदेश नहीं किया गया और न ही कर्मचारी संगठनो से संवाद किया गया। फलस्वरूप प्रदेश के अधिकारियों/ कर्मचारियो में निराशा एवं आक्रोश है। इसलिए म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा न्यायोचित मांगों को लेकर चरणबद्ध का निर्णय लिया गया है। 

ऐसे चलेगा आंदोलन

 6 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को संबोधित मांगो से सम्बंधित ज्ञापन सभी जिलों द्वारा कलेक्टर को दिया जाना है। 
 20 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार को सभी संभागीय मुख्यालय में धरना/ रैली के पश्चात मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को संबोधित मांगों से सम्बंधित  ज्ञापन दिया जाना है। 
29 जनवरी 2023 दिन रविवार को प्रदेश व्यापी एक दिवसीय धरना राजधानी भोपाल में आयोजित कर  मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को संबोधित मांगों से सम्बंधित  ज्ञापन दिया जायेगा।
 म.प्र. सरकार द्वारा प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के सम्बन्ध में उचित निर्णय नहीं लिए जाने की स्थिति में मोर्चा पूरे प्रदेश में सभी कार्यालयों में अनिश्चित कालीन तालाबंदी के लिए मजबूर होगा।

कोई टिप्पणी नहीं