Breaking News

पूर्व विधायक डॉ आर. के. दोगने के नेतृत्व में निकली विशाल कांवड़ यात्रा

पूर्व विधायक डॉ आर. के. दोगने के नेतृत्व में निकली विशाल कांवड़ यात्रा 


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा - पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने के नेतृत्व में हंडिया से हरदा तक निकली विशाल कावड़ यात्रा। 22 किलोमीटर की कावड़ यात्रा मे 10 हजार कावड़िए हुए शामिल। इस दौरान शासकीय महाविद्याल के पास एनएसयुआई कार्यकर्ताओ द्वारा JCB से पुष्प वर्षा की गई। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा कावड़ियों पर बरसाए फूल।


श्रावण माह के सोमवार को हंडिया के रिद्धनाथ मंदिर से हर-हर महादेव कांवड़ यात्रा का आयोजन पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने के नेतृत्व मे किया गया। पूर्व विधायक डॉ. आर के दोगने द्वारा विगत चार वर्षो से क्षेत्र की सुख सम्रद्धि व विकास के लिए कावड़ यात्रा निकली जाती रही हे इस वर्ष भी सावन माह सातवे सोमवार नाग पंचमी के शुभ अवसर पर पाँचवी कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। सोमवार को पूर्व विधायक हंडिया से माँ नर्मदा जी का जल लेकर 10 हजारों कावड़ियों के साथ हरदा के लिए रवाना हुए। शाम को यह कावड़ यात्रा शहर के प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर पहुंची जहा पर भगवान भोलेनाथ का नर्मदा जल से अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान शहर मे एनएसयुआई कार्यकर्ताओ द्वारा जेसीबी से पुष्पवर्षा की गई। साथ भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी कावड़ियों पर बरसाए फूल।


कोई टिप्पणी नहीं