Breaking News

भाजपा युवा मोर्चा की तिरंगा बाइक रैली में गूंजे भारत मां के जयकारे

भाजपा युवा मोर्चा की तिरंगा बाइक रैली में गूंजे भारत मां के जयकारे


लोकमतचक्र डॉट कॉम।

हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मप्र ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में विशाल तिरंगा बाइक रैलियां निकालने का आवाहन किया था। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि कृषि मंत्री कमल पटेल, जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय नेतागण,युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा और देशभक्ति गीतों के साथ बाइक रैली लेकर हरदा शहर में निकलते हुऐ।युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् और भारत मां के जयकारे लगाए।


कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा विधानसभा की तिरंगा बाइक रैली में सम्मिलित हुए। नेहरू स्टेडियम हरदा में युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में देश का गौरव बड़ा है। हर क्षेत्र में विकास की गाथा लिखा जा रही है हम सब को भाजपा सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को जनता रखना है। 77 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव का दिन है। यह शहीदों के बलिदान के यशगान का दिन है। यह दिन अमर बलिदानियों के स्वप्न के स्वर्णिम भारत के निर्माण के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। इसलिए आजादी के अमृतकाल में हम देश की एकता और समृद्धि में अपना अधिक से अधिक योगदान देने का संकल्प लें। 

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का यशगान विश्व में हो रहा है यह हमारे लिए गौरव की बात है। जब नेतृत्व सशक्त होता है तो देश परम वैभव की ओर जाता है।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र जैन,जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला, और समस्त भाजपा पदाधिकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और सभी देशभक्त युवा साथी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं