Breaking News

कर्मचारियों की समस्या जानने कैबिनेट मंत्री दर्जा हेमंत तिवारी पहुंचे हरदा

कर्मचारियों की समस्या जानने कैबिनेट मंत्री दर्जा हेमंत तिवारी पहुंचे हरदा

भारतीय मजदूर संघ ने कृषि उपज मंडी स्थित बलराम सभाग्रह  में आयोजित की बैठक, कृषि मंत्री ने दिया भामसं को कार्यालय का उपहार



लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देश पर नर्मदापुरम् संभाग के शासकीय कर्मचारियों एवं मजदूरों की समस्या जानने के लिए म. प्र.भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष हेमंत तिवारी (केबिनेट मंत्री दर्जा) रविवार को हरदा पहुंचे । श्री तिवारी की अध्यक्षता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल के मुख्य आथित्य  में भारतीय मजदूर संघ एवं समस्त अनुसांगिक संगठनों और अन्य कर्मचारी संगठनों के जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक कृषि उपज मंडी कार्यालय के समीप बने बलराम सभागृह मैं आयोजित की गई।

उक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने बताया कि कर्मचारी समस्याओं को जानने के लिए  नर्मदापुरम संभाग के संयोजक कैबिनेट मंत्री दर्जा हेमंत तिवारी एवं कृषि मंत्री कमल पटेल को इस बैठक में उपस्थित संगठनों ने  अपनी अपनी लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा कर ज्ञापन दिया। बैठक के दौरान उपस्थित कर्मचारियों की मांगों को सूचीबद्ध करते हुए श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंचाने का आश्वासन देते हुए कहा की सरकार कर्मचारियों के लिए काफी काम कर रही है ओर लगातार विभिन्न कर्मचारी संगठनों की महापंचायत बुलाकर मांगों का निराकरण कर रही है। अभी कुछ विभागों की महापंचायत भी शीघ्र होने वाली है जैसे पटवारी संघ, अतिथि शिक्षक संघ, कोटवार संघ,  चिकित्स एव नर्सेस, कार्यभारित /स्थाई कर्मी एवं दैनिक वेतन भोगी संघ, सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी संघ,मंडी हम्माल तुलावटी, आदि है।


इस अवसर पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कर्मचारीयों के लिए  किये गए कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि केवल भाजपा की सरकार ही कर्मचारीयों के लिए लगातार अच्छा कार्य कर रही है पूर्व की कांग्रेस सरकार  मे कर्मचारीयों के वेतन तक के लाले पड़ गए थे।कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रदेश के समस्त हम्माल तुलावटी कि समस्याओ को एक सप्ताह में खत्म करने का अश्वासन दिया। 

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष व मंत्री ने जिला मुख्यालय पर कर्मचारी संघ कार्यालय के लिए अपनी मांग का ज्ञापन कृषि मंत्री कमल पटेल को सौंपा, जिस पर उन्होंने तत्काल अपनी स्वीकृति देते हुए नगर पालिका के माध्यम से कार्यालय एक सप्ताह में उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस कार्यक्रम मैं भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख राजेश मंसुरिया, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, जिला मंत्री मुकेश निकुंम, सह मंत्री प्रबल पवार, विकास घावरी,मिडिया प्रभारी ओ पी गुर्जर, नितिन राजवेध्य, म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, जिलाध्यक्ष महेश तिवारी, जिला सचिव अतुल शुक्ला, म.प्र. लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भल्लावी, शासकीय वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सोनी, राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास जाट, राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत गोस्वामी, जिला अध्यक्ष संतोष पाराशर,पटवारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया, बनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी, जिलाध्यक्ष गणेश मास्कोले, जिला महामंत्री हीरामनी परते, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशंकर बुनकर, जिला अध्यक्ष शिव कुमार सोलंकी, आदिम जाति कल्याण विभाग के  स्थाई कर्मी संघ के जिला सचिव नायक, मछुआरा नाविक संघ के जिला अध्यक्ष गणेश केवट, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ आशीष शर्मा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतोष दुबे, आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र भाटी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ से संयोजक सुबुद्धि सोनी, बिजली कर्मचारी महासंघ के जिला कोषाध्यक्ष अजीम खान, सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मकबूल खान, भारतीय रेलवे कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह, पंचायत सचिव संघ के सचिव विष्णु निकुम कै साथ ही अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं