Breaking News

नगर पालिका सभागृह में "राखी संग पाति" कार्यक्रम हुआ आयोजित, भोपाल से हुआ सीधा प्रसारण

नगर पालिका सभागृह में "राखी संग पाति" कार्यक्रम हुआ आयोजित, भोपाल से हुआ सीधा प्रसारण


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। आज मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा, मध्य प्रदेश द्वारा भोपाल में आयोजित "राखी संग पाति" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया समेत मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रही।

भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहाँ परिवारभाव के रूप में हमारे सभी कार्यकर्ता संगठन की नीतियों के साथ जनसेवा और राष्ट्र के उत्थान में कार्य करते हैं। यही वो संगठन है जहां मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए नीतियां बनाई जाती है। प्रसन्नता की बात है कि आज राखी संग पाती कार्यक्रम में प्रदेश के कोने – कोने से हमारी बहनें मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधने आई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में महिला हितैषी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को दिलाने के लिए महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध् है। महिला मोर्चा की सभी बहनों से आह्वान है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोटशेयर हासिल करने के संकल्प के साथ जुटें।पूर्ण विश्वास है कि आपके परिश्रम से मध्यप्रदेश में भाजपा विजय का नया इतिहास रचेगी।यह बात भोपाल से सीधे प्रसारण में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कही गई नगर पालिका सभागृह में भी नगर पालिका के सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया, जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला ,संदीप पाराशर एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड़ी बहनों से राखी बंधवाई।

कोई टिप्पणी नहीं