Breaking News

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने किया खंडन, नही जारी हुई कोई सूची

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने किया खंडन, नही जारी हुई कोई सूची

कूटरचित सूची को बनाने वालों पर कि जाएगी क़ानूनी कार्रवाई

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल  रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों ओर उम्मीदवारों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर आज मध्य प्रदेश कांग्रेस ने  ट्वीट कर जानकारी  दी है कि ऐसी कोई भी सूची प्रदेश कांग्रेस ने अभी जारी नहीं की गई है । इस तरह कि कुटरचित सूची बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जावेगी। आज जारी किए गए ट्वीट में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लिखा कि कुछ सोशल मीडिया ग्रुप में मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की सूची जारी होने की झूठी खबर फैलाई जा रही है। ना तो प्रत्याशियों की कोई सूची जारी हुई है ना ही मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ऐसा ट्वीट किया है। इस कूटरचित सूची को बनाने वालों पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 

कोई टिप्पणी नहीं