Breaking News

राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाई भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती भारतीय मजदूर संघ ने....

राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाई भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती भारतीय मजदूर संघ ने....


लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

हरदा। आज भारतीय मजदूर संघ ने अपने आराध्य भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाते हुए भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन किया । इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री सांवले ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा कर्मचारी एवं मजदूर संघ है। भारतीय मजदूर संघ के 950 अनुषांगिक संगठन देश प्रदेश एवं विश्व में अलग-अलग प्रकार से कार्य कर रहे हैं। यह दलगत राजनीति से दूर कर्मचारी और मजदूरों के हित में कार्य करने वाला एकमात्र संगठन है जिसके विचारधारा राष्ट्रहित, देश हित और औद्योगिक में है । 


आयोजन की जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने बताया कि आज 17 सितंबर 2023 को भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती राष्ट्रीय श्रम दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर साँवले की अध्यक्षता में भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन कार्यक्रम कृषि उपज मंडी स्थित भगवान बलराम सभागृह में किया गया । कार्यक्रम में मजदूर संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती, भगवान विश्वकर्मा जी एवं दत्तोपंत जी ठेंगड़ी के चित्रो का पूजन एवं माल्यार्पण से हुआ। इसके पश्चात भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री सांबले के द्वारा विभिन्न संगठनों की समस्याओं को लेकर गहन चिंतन एवं चर्चा हुई और उन्हें हल कराने का आश्वासन प्राप्त हुआ।


इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग प्रमुख डॉ अतुल सेठा एवं जिलाध्यक्ष अजय तंवर उपस्थित रहे । डॉ सेठा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखने वाले भारतीय मजदूर संघ को कर्मचारीयों, मजदूरों के लिए समर्पित रूप से कार्य करने वाला संगठन रेखांकित किया । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुकेश निकुंम द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन प्रबल पवार के द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर सांवले, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, मंत्री मुकेश निकुंम, सहमंत्री प्रबल पवार, पटवारी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ,स्थाई कर्मी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष रामशंकर बुनकर एवं जिला अध्यक्ष शिवकुमार कुमार  सोलंकी, बनवासी कृषि एवं मजदूर संघ प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी, राज्य कर्मचारी संघ जिला सचिव अतुल शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिलाध्यक्ष अर्चना गौर, कोषाध्यक्ष अरूणलता दुबे, लिपिक संघ संतोष शुक्ला, लोकसेवा केंद्र कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष संदीप भाटी, अतिथि शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष निलेश सोनी, राज्य शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रामनिवास जाट, हाथठेला संघ जिलाध्यक्ष अकबर खान, पेंशनर संघ मिडिया प्रभारी आर बी सगर एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं