अंततः भाजपा छोड़कर कांग्रेस के हुए सुरेन्द्र जैन, कमलनाथ के सामने ली कांग्रेस की सदस्यता

अंततः भाजपा छोड़कर कांग्रेस के हुए सुरेन्द्र जैन, कमलनाथ के सामने ली कांग्रेस की सदस्यता

अंततः भाजपा छोड़कर कांग्रेस के हुए सुरेन्द्र जैन, कमलनाथ के सामने ली कांग्रेस की सदस्यता 


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। नगर की राजनीति में अच्छा खासा दखल रखने वाले भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व नपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन आज अंततः कांग्रेस के हो गये । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजयसिंह के सामने भोपाल पहुंच कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर श्री जैन भाजपा प्रत्याशी अपने बालसखा कमल पटेल के विरूद्ध खुलकर मोर्चा खोल दिया है । दो बार खुद ओर एक उनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए है, ओर भारी मतों से जीत का रिकॉर्ड कायम किया है । अब यह समय के गर्भ में हैं कि सुरेंद्र जैन के कांग्रेस ज्वाइन करने से भाजपा को क्या नुकसान होगा ओर कांग्रेस को क्या फायदा. ..? हालांकि इससे यह जरूर चर्चा का विषय है कि आखिर क्यों सुरेन्द्र जैन खुलकर कमल पटेल के विरोधी हो गये ।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस प्रेसवार्ता आयोजित कर भाजपा के सभी पदों ओर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए श्री जैन ने कहा था की जिस पार्टी की सेवा की, जिसके आदर्शो ओर सिद्धांतों पर चला आज उसे छोड़ते हुए दुखी हूं पर अपने आत्मसम्मान के चलते अब ओर उपेक्षा सहन नहीं कर सकता हूँ । इस दौरान सुरेन्द्र जैन ने कृषि मंत्री ओर भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुत्र मोह में पुरानी मित्रता का उपहास उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता उनके कर्मों का फल इस चुनाव में जरूर देगी। आम जनता से बिना किसी भय या दबाव के चुनाव में मतदान करने का आव्हान करते हुए कहा कि वो जनता के साथ हर समय खड़े है, किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है ।

कृषि मंत्री कमल पटेल पर लगायें थे ये गंभीर आरोप :
कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है हालत यह है कि प्रत्येक युवा नशे का आदी हो गया है। जुआ सट्टा गली गली सब्जी भाजी की तरह चल रहा है हरदा शहर में जिले में भाजपा समाप्त होकर कमल पटेल प्राइवेट लिमिटेड हो गई है, जो स्वयं के और अपने परिवार के अलावा और किसी का ही तो नहीं सोचती है। जिला पंचायत में बहु अध्यक्ष है तो जनपद पंचायत में बेटा उपाध्यक्ष है। बाकी भाजपा कार्यकर्ता स्वयं अपना अस्तित्व खत्म करते देख रहे हैं। 
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...