Breaking News

व्यापारियों ने चेकिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा परेशान करने पर दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, जिस पर CM शिवराज ने हड़काया अधिकारियों को

व्यापारियों ने चेकिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा परेशान करने पर दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, जिस पर CM शिवराज ने हड़काया अधिकारियों को

चेकिंग के बहाने किसानों-व्यापारियों को परेशान किया तो कर दूंगा इलाज 


लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

रतलाम। जिले में और प्रदेश में सराफा व्यापारी वर्ग से चेकिंग के दौरान पुलिस और प्रशासन ने सोना-चांदी और रुपये जब्त किये गए हैं। जिसको लेकर रतलाम के सराफा एसोसिएशन ने इसका विरोध कर चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। यह बात संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी आचार संहिता की वजह से किसानों और व्यापारियों को हो रही तकलीफ को लेकर अधिकारियों को खुली चेतावनी दे दी। उन्होंने अधिकारियों को हड़काते हुए कहा कि आचार संहिता के बहाने किसानों और व्यापारियों को परेशान करने की जानकारी सामने आ रही है। उन्होंने इस दौरान पुलिस और अधिकारियों से कहा कि अगर बेवजह उन्हें परेशान किया तो उनका इलाज कर दूंगा ।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी सभा करने आज रतलाम जिला पहुंचे थे। वहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक चीज सुनने में आ रही है उसका भी निदान करूंगा। दिवाली आ रही है। व्यापारी अपने काम-धंधे में लगे हैं। पैसा लेकर इधर -उधर जाते हैं। जेवर लेकर भी जाते हैं। बीच में चुनाव के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है ये पता लगा है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने चुनावी सभा को संबोधन के दौरान बोला की मेरे सुनने में आ रहा है कि प्रदेश भर में आचार संहिता में चेकिंग के नाम पर व्यापारियों और किसानों को अधिकारियों और पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है। कोई भी आचार संहिता व्यापार रोकने का काम नहीं करती है। जिसने भी बेवजह परेशान करने का काम किया तो मैं उसको ठीक करने का काम करूंगा। जनता को परेशान करने का हक किसी को नहीं है। इसी के साथ सीएम ने कहा कि प्रदेश में 2 ओव्हर ब्रिज स्वीकृति थी हमने 1 जावरा को दिया डॉ राजेंद्र पांडेय सज्जन और सुशील हैं आप उनको वोट दें।


कोई टिप्पणी नहीं