Breaking News

आस्था ओर उत्साह के साथ क्षेत्र वासियों ने मनाया देवउठानी ग्यारस पर्व

आस्था ओर उत्साह के साथ क्षेत्र वासियों ने मनाया देवउठानी ग्यारस पर्व, उठ गये देव अब संपन्न होंगे शुभ कार्य....


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

टिमरनी । आस्था धार्मिक उत्साह के साथ समूचे क्षेत्र में मनाया जा रहा देवउठनी ग्यारस महापर्व हिंदू परिवारो द्वारा  गन्ने की झोपड़ी बनाकर उसमें भगवान श्री कृष्णा और तुलसी जी की पूजन कर उनका विवाह संस्कार कार्यक्रम किया गया। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज देव 4 महीने के बाद उठे हैं और आज से समस्त वैवाहिक संस्कार कार्यक्रम शुरू हुए। आज के विशेष मुहूर्त में क्षेत्र में कई स्थानों पर विवाह कार्यक्रम आरम्भ हुए।बाजारों में भी आकर्षक साथ सजा की गई लोगों ने उत्साह के साथ गन्ने सहित पूजन सामग्री खरीद कर अपने-अपने घरों मंदिरों में पूजन किया। मंदिरों को भी आकर्षक साज सज्ज़ा से सजाया गया।स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी देवउठनी ग्यारस पर्व की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।


कोई टिप्पणी नहीं