विधानसभा क्षेत्र हरदा व टिमरनी के अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित हुए

विधानसभा क्षेत्र हरदा व टिमरनी के अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित हुए

हरदा विधानसभा में 11 प्रत्याशी तो टिमरनी विधानसभा में 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आजमायेंगे किस्मत

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा।  विधानसभा निर्वाचन के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटन की कार्यवाही गुरूवार को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय हरदा व टिमरनी में की गई। 


रिटर्निंग अधिकारी हरदा आशीष खरे ने बताया कि नाम वापसी के बाद हरदा विधानसभा क्षेत्र से कुल 11 अभ्यर्थी शेष रह गये है, जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये। इनमें भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी कमल पटेल को चुनाव चिन्ह कमल, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी प्रहलाद पेंटर को चुनाव चिन्ह हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी डॉ. रामकिशोर दोगने को चुनाव चिन्ह हाथ, जनता कांग्रेस के अभ्यर्थी परसराम हीरे को चुनाव चिन्ह बल्लेबाज, आम भारतीय पार्टी के अभ्यर्थी सुनिल कुमार को चुनाव चिन्ह पानी का जहाज, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के अभ्यर्थी सोहन उमरिया को चुनाव चिन्ह केतली, निर्दलीय अभ्यर्थी गीता कमल पाण्डे को चुनाव चिन्ह फुटबॉल, निर्दलीय अभ्यर्थी योगिता कांताराम दूधवाल को चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर, निर्दलीय अभ्यर्थी राजेश कर्मा को चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा, निर्दलीय अभ्यर्थी रोहित सोदे (पम्मी) को चुनाव चिन्ह भाला फेंक तथा निर्दलीय अभ्यर्थी एड. लोकेश कुमार तिवारी (लकी) को चुनाव चिन्ह डम्बल्स आवंटित किया गया है।


रिटर्निंग अधिकारी टिमरनी महेश बड़ोले ने बताया कि नाम वापसी के बाद टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से कुल 7 अभ्यर्थी शेष रह गये है, जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी अभिजीत शाह (अंकित बाबा) को चुनाव चिन्ह हाथ, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी संजय शाह ‘‘मकड़ाई’’ को चुनाव चिन्ह कमल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी नंदकिशोर बेठे को चुनाव चिन्ह आरी, गणा सुरक्षा पार्टी के अभ्यर्थी भाउलाल उइके को चुनाव चिन्ह बेटरी टॉर्च, निर्दलीय अभ्यर्थी जयकुमार उइके को चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा, निर्दलीय अभ्यर्थी रमेश मर्सकोले को चुनाव चिन्ह बाल्टी, निर्दलीय अभ्यर्थी लक्ष्मण धुर्वे को चुनाव चिन्ह केक आवंटित किया गया है।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...