इंदौर इंटरनेशनल कॉलेज में नव मतदाता जागरुकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन हुआ सम्पन्न

इंदौर इंटरनेशनल कॉलेज में नव मतदाता जागरुकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन हुआ सम्पन्न

इंदौर इंटरनेशनल कॉलेज में नव मतदाता जागरुकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन हुआ सम्पन्न

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

इन्दौर। ’उँगली पर सजाएँगे लोकतंत्र’ अभियान के तहत इंदौर इंटरनेशनल कॉलेज द्वारा एनएसएस के तत्वावधान में नव मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरुक करने हेतु हिंदी भाषा के प्रचारक एवं साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश द्वारा पुरुस्कृत डॉ.अर्पण जैन ’अविचल’ के मुख्य आतिथ्य में आयोजन हुआ।कार्यक्रम में साथ में प्रसिद्ध कवि पारस बिरला विशेष अतिथि के रूप में पधारे।


डॉ. अर्पण जैन ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों के समक्ष मतदाता के अधिकार व कर्त्तव्य की व्याख्या तथा महत्त्व पर प्रकाश डाला और प्रत्येक विद्यार्थी को मतदान करने के लिए प्रतिबद्ध किया, वहीं कवि पारस बिरला ने मतदान के महत्त्व को कविता के रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बाद मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़–चढ़कर भाग लिया। पोस्टर्स व नारों द्वारा सभी विद्यार्थियों ने मतदाता जागरुकता की बात कही। इस कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया ।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षांशु तिवारी, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. विकास जैन, डॉ. मंजीत कौर अरोरा (प्राचार्या आई आई सी कॉलेज ), डॉ. सुरेंद्र असाटी (प्राचार्य, आई आई सी लॉ कॉलेज ), प्रोफ़े. पूर्णिमा जपथापि (प्राचार्या, आई आई सी नर्सिंग कॉलेज), एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आकांश सिंह एवं समस्त स्टाफ मौजूद था। डॉ. मंजीत कौर अरोरा ( प्राचार्या आई आई सी कॉलेज ), डॉ. सुरेंद्र असाटी( प्राचार्य आई आई सी लॉ कॉलेज ), ने अतिथि सम्मान प्रेषित किया। वहींं प्रोफ़े. पूर्णिमा जपथापि( प्राचार्या आई आई सी नर्सिंग कॉलेज ) ने धन्यवाद प्रेषित किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. नीता रघुवंशी एवं खेल अधिकारी राहुल चित्रे ने किया।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...