Breaking News

अब वीरा राणा मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव, आदेश जारी

अब वीरा राणा मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव, आदेश जारी 

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल।  मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की सेवानिवृत्ति के पश्चात प्रदेश के नए मुख्य सचिव को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया है, आज जारी आदेश के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इक़बाल सिंह बैंस की सेवा निवृत्ति का आदेश के साथ ही वीरा राणा को मुख्य सचिव को कार्यभार सौंपे जाने का आदेश जारी किया गया है ।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष और अपर मुख्यसचिव स्तर की अधिकारी वीरा राणा को मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बुधवार रात करीब 9 बजे सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी किए। राणा निवर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बाद सबसे सीनियर अधिकारी हैं।उनका रिटायरमेंट मार्च 2024 में है।

1988 बैच की IAS वीरा राणा अगले आदेश तक माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष और कृषि उत्पादन आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) के साथ मुख्य सचिव के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। वे 30 नवंबर को बैंस की सेवानिवृति के बाद कार्यभार संभालेंगी। राणा ने बुधवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी।

इससे पहले बैंस को 30 नवंबर 2022 को रिटायर होना था, लेकिन इसके ठीक एक दिन पहले 29 नवंबर की रात उन्हें 6 महीने के लिए 30 मई 2023 तक एक्सटेंशन दे दिया गया। 30 मई आई तो मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय करीब था। ऐसे में इकबालसिंह बैंस को दोबारा 6 महीने के लिए नवंबर 2023 तक सेवा विस्तार दिया गया था।


कोई टिप्पणी नहीं