Breaking News

टेमागांव के पास के. डी. परिवार बनायेगा संत निवास भूमिपूजन में पहुंचे संत गण

टेमागांव  के  पास  के. डी. परिवार  बनायेगा   संत  निवास भूमिपूजन  में  पहुंचे  संत गण 


लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

टिमरनी   नगर  के  प्रतिष्ठित  व्यवसायी  के  डी  परिवार  के  द्वारा  अपनी  स्वर्गीय  माँ  श्रीमती  चंद्र प्रभा  देवी सिंघई  की  स्मृति  में  टेमागांव  के  पास   नेशनल  हाइवे  रोड  पर  संत  निवास  बनाने  के  लिए आज  भूमिपूजन  किया  गया  । जिसमे  क्षेत्र  के  संत  महात्मा  व  गणमान्य  लोग विशेष  रूप  से  उपस्थित  रहे  । 


के  डी  परिवार  के  सुनील  जैन  ने  बताया  की  हमारा  परिवार  शुरू  से  ही  धार्मिक  प्रवत्ति  का  रहा  है  हमारी  माँ  के  स्वर्गवासी  होने  पर  हमने  सोच  लिया  था  की माँ  की  स्मृति  में  कोई  धार्मिक  भवन  अवश्य  बनायेगे। इसी  कड़ी  में  हमने  टेमागांव  के  पास  हाइवे  पर  जमीन  खरीदी  थी  ताकि  इस  भूमि  पर  कोई  भवन  बनाकर  समाजसेवा  करेंगे । चूँकि   इस  हाइवे  पर  संतगणों  के  लिए   रुकने  विश्राम  करने  के  लिए  कोई  भवन  नहीं  था  इसलिए  परिवार  ने  हमारी  माँ  की  स्मृति  में  संत  निवास  बनाने  की  ठानी  इसके  लिए  भूमिपूजन  का  कार्यक्रम  रखा  गया  था  जिसमे  क्षेत्र  के  संतगणों  के  साथ  ही  कई  गणमान्य  लोग  उपस्थित   रहे । संत  निवास  बनाने  को  लेकर  के  डी  परिवार  की  सभी  लोग  ने  बहुत  तारीफ  की  वही  क्षेत्र  वासियो  ने  बताया  की  संत  निवास  बनने  के  कारण  कई  संत  जो  पैदल  यात्रा  करते  उन्हें  व  अन्य  लोगो  को  भी  बहुत  सुविधाएं  मिलेगी। 


कोई टिप्पणी नहीं