लोकायुक्त ने की कार्रवाई : लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर 12 सदस्य टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। टीम ने शुक्रवार की देर दोपहर रामपुर बघेलान में कार्रवाई करते हुए पटवारी सुरेश साकेत को 1000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। संबंधित पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया हैं।
क्या था मामला : आरोपी पटवारी सुरेश साकेत ने शिकायतकर्ता की पैत्रिक जमीन के वारिसाना होने के बाद जमीन की ऋण पुस्तिका बनाने के लिए 1000 की रिश्वत मांगी थी। इस बात का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा द्वारा कराया गया।आरोपी पटवारी सुरेश कुमार साकेत द्वारा शिकायतकर्ता से 1000 रुपए रिश्वत की मांग करना पाया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी पटवारी सुरेश कुमार साकेत को शिकायतकर्ता से 1000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है।ट्रेपकर्ता अधिकारी प्रवीण सिंह परिहार , उप पुलिस अधीक्षक कै साथ ट्रेप दल के 12 सदस्यीय टीम द्वारा कार्रवाही की गई।