किशोर न्याय अधिनियम के क्रियान्वयन के लिये सेंसेटाईजेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम सम्पन्न

किशोर न्याय अधिनियम के क्रियान्वयन के लिये सेंसेटाईजेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम सम्पन्न

किशोर न्याय अधिनियम के क्रियान्वयन के लिये सेंसेटाईजेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम सम्पन्न

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा।  माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा संपूर्ण बहरूआ विरूद्ध भारत संघ के मामलें में पारित आदेश के पालन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में  किशोर न्याय अधिनियम के समुचित क्रियान्वयन हेतु समस्त हितधाराकों के लिये शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर के ए.डी.आर. सेंटर भवन के सभागृह में सेंसेटाईजेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।


प्रशिक्षण में किशोर न्याय अधिनियम के क्रियान्वयन से संबंधित हितधारक जैसे विशेष किशोर पुलिस इकाई पदाभीहित पुलिस अधिकारीगण, महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंधित अधिकारीगण, प्रोबेशन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण को किशोर न्याय अधिनियम, 2015 का बालकों के सर्वाेत्तम हित एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुये समुचित क्रियान्वयन तथा सभी हितधारकों में आपसी समन्वय को सुदृढ़ बनाने के लिये प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

ट्रेनिंग के दौरान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रदीप राठौर ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम के तहत संरक्षण एवं देखरेख की जरूरतमंद बालकों एवं विधि का उल्लंघन करने वाले आपचारी बालकों के सर्वाेत्म कल्याण एवं पुनर्वास के लिये हमे केवल ड्यूटी के तौर पर नहीं बल्कि मानवीय सोच को धारित कर कार्य करना होगा, तभी किशोर न्याय अधिनियम के निहित उद्देश्य की प्राप्ति संभव हो सकेगी।


सेन्सेटाइजेशन प्रोग्राम में किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान न्यायाधीश श्रीमति प्रियंका सुमन साकेत ने किशोर विधि शास्त्र की व्यवहारिक एवं प्रायोगिक समझ को बताया एवं कहा कि प्रयास हो किशोर की पीड़ा को कम करने की दिशा में पुलिस बाल मित्र द्वारा सार्थक पहल हो और प्रयास किया जाए कि बाल विधि उल्लंघनकारी दौबारा अपराध में लिप्त न हो और किशोर को अन्य अपराधीं की तरह न समझा जाए। उनके प्रति अधिक संवेदनशील रहते हुए कार्य किए जाने की आवश्यकता है। प्रधान न्यायाधीश द्वारा किशोर न्याय अधिनियम एवं केन्द्रीय नियमों के प्रावधानों को विस्तारपूर्वक बताया गया।

कार्यक्रम में विशेष किशोर पुलिस इकाई पदाभीहित पुलिस अधिकारीगण, महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंधित अधिकारीगण, प्रोबेशन अधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता जवाहर पारे अनीस मोहम्मद खान, अंतिमा चोलकर, पैनल अधिवक्ता एलबीएस चौहान एवं पैरालीगल वालेटियर श्रीमति प्रीति सोनी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी द्वारा किया गया।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...