लोकायुक्त ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया एसडीएम के भ्रष्ट बाबू को, पटवारी ने कानूनगो को रिश्वत लेते पकड़वाया

लोकायुक्त ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया एसडीएम के भ्रष्ट बाबू को, पटवारी ने कानूनगो को रिश्वत लेते पकड़वाया

लोकायुक्त ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया एसडीएम के भ्रष्ट बाबू को, पटवारी ने कानूनगो को रिश्वत लेते पकड़वाया


लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

सतना। रीवा में एक पटवारी ने कानूनगो को घूस लेते पकड़वा दिया। तीन दिन में लोकायुक्त ने तीन घूसखोरों को पकड़ा। इन तीनो ट्रैप में कामन बात यह है कि कर्मचारियों ने अपने सीनियरों को पकड़वाया।  गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में शासकीय कर्मचारी ही भ्रष्टाचार के शिकार हो रहे हैं। शासकीय कर्मचारी से बाबुओं और अधिकारियों द्वारा उनके विभागीय काम किया जाने को लेकर रिश्वत की मांग की जाती है।  उक्त घटनाक्रम इस बात की पुष्टि भी करता है।

मामला यूं है कि आवेदक रामबहोर कोल, पटवारी हल्का पिपराव पता- ग्राम गोरगी तहसील गुढ गुढ जिला रीवा से आरोपी विनोद प्रसाद द्विवेदी, सहायक ग्रेड 3 (ऑफिस कानूनगो) कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  मनगवां जिला रीवा ने स्थानांतरण हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंनगवाॕ को दिए गए आवेदन पर पटवारी हल्का पिपरांव से स्थानांतरण  करवाने के एवज में  आरोपी द्वारा ₹10000 की रिश्वत मांग की गई थी । जिस पर पूर्व में ₹2000 लिए गए और आज दिनांक 14.12. 2023 को ₹5000 रिश्वत लेते पकड़ा गया। ट्रेपकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार कै साथ ट्रेप दल के सदस्य निरिक्षक जिया उल हक  सहित 15 सदस्यीय टीम शामिल रहि। घटना स्थल अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मनगवां जिला रीवा मैं कार्यवाही सै हड़कम्प मच गया ।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...