Breaking News

सरकार ने सभी आईएएस से मांगा उनकी अचल सम्पत्ति का विवरण

सरकार ने सभी IAS से मांगा उनकी अचल सम्पत्ति का विवरण


लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने सभी IAS अधिकारियों से उनकी वर्ष 2023 की अचल सम्पत्ति का विवरण मांग लिया है। यह विवरण सभी आईएएस अधिकारियों को स्पेरो पोर्टल पर आनलाईन अपलोड करना है। यह विवरण 1 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 के बीच अनिवार्य रुप से अपलोड करने के निर्देश दिये गये हैं।

आईएफएस के तबादला बोर्ड में भी सुलेमान नियुक्त इधर सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के तबादलों को मंजूरी देने वाले तबादला बोर्ड में भी एसीएस हेल्थ मोहम्मद सुलेमान को सदस्य नियुक्त किया है। इस बोर्ड में मुख्य सचिव अध्यक्ष तथा पीएस कार्मिक सदस्य सचिव एवं एसीएस वन व पीसीसीएफ वन विभाग भी सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि सुलेमान को आईएएस के तबादला बोर्ड में भी सदस्य बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं