हरदा के अमरजीत का रणजी ट्रॉफी के लिए हुआ चयन

हरदा के अमरजीत का रणजी ट्रॉफी के लिए हुआ चयन

हरदा के अमरजीत का रणजी ट्रॉफी के लिए हुआ चयन

लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

हरदा। जिले के अमरजीत सिंह पिता इंद्रजीत सिंह का मध्यप्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम में चयन हुआ है। हरदा जिले के इतिहास में यह पहले खिलाड़ी है जिनका मध्यप्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम के लिए चयन हुआ है। अमरजीत सिंह के चयन पर खेलप्रेमियों में हर्ष व्याप्त है ।

हरदा जिला क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव हेमंत गोस्वामी ने बताया कि अमरजीत सिंह का चयन मध्यप्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम के लिए हुआ है। अमरजीत की इस उपलब्धि से हम सभी गौरवान्वित महसुस कर रहे है। अमरजीत को जिला क्रिकेट एसोसीएसन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, कोच मेहमूद कुरैशी, अरुण गुर्जर, राजेश तिवारी, संजय शर्मा, योगेश बैरागी, अनुराग करोलिया, सुशील दुबे, विशाल तिवारी एवं समस्त खिलाडिय़ों द्वारा बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


क्रिकेट एसोसिएशन बनने से निखरी प्रतिभाएं

हाल के वर्षों में हरदा के युवा और किशोर वय के क्रिकेट जगत में नित नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। जिले के क्रिकेट जगत में यह करिश्मा बीते कुछ वर्षों से देखने में आया है। यहां हरदा जिला क्रिकेट एसोसिएशन का गठन होने के बाद यहां के युवा और किशोर वय के खिलाड़ियों को उत्तम मार्गदर्शन मिला। साथ ही देश प्रदेश के अच्छे कोच व खिलाड़ियों के भी टिप्स मिले। यहां उन्हें उत्तम खेल उपकरणों के साथ आसपास के जिले और संभागों में खेलने का मौका मिलने से यहां की गुमनाम प्रतिभाओं को निखारा जा सका है।
एसोसिएशन के सचिव हेमंत गोस्वामी ने कहा कि हमारे एसोसिएशन द्वारा रणजी मैच के दौरान भी अमरजीत सिंह को फुल सपोर्ट मिलेगा। ताकि वह बड़े स्तर पर हरदा का नाम रोशन कर सके।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...