Breaking News

अंक 24 का महत्व ओर वर्ष 2024

अंक 24 का महत्व ओर वर्ष 2024 ...


लोकमतचक्र डॉट कॉम।

अंक ज्योतिष के अनुसार 24 सबसे भाग्यशाली संख् बीबीया है। यह भाग्य, धन, स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि और कई खुशियां लाता है। जिसमें दोष कम और गुण जादा होते हैं, ऐसा एक अंक है( 24)।...24 इस नंबर के अंकों का जोड 6 है। इसलिए 24 इस अंक में 6 अंक के सारे गुण होते हैं। साथ ही इस अंक में 2 और 4 इस अंक के गुण भी होते है।यहां ध्यान देने की बात यह है कि 2 और 4 यह अंक एक दुसरे से पूरी तरह सुसंगत है, और 6 से भी अच्छी तरह सुसंगत हैं।

अब हम 24 अंक का महत्त्व देखेंगे। दिन के 24 घंटे,जैन धर्म के 24 तीर्थंकर, बौद्ध धर्म के 24 बुद्ध, हिन्दू धर्म के 24 अवतार, अशोक चक्र के 24 आरे, 24 कैरट (जो की 100 प्रतिशत शुद्ध सोने का मापदंड है) आदि जगह 24 अंक को महत्व दिया गया है।बायबल में 24 अंक का संबंध इश्वर की उपासना से है।हिब्रू बायबल में पुस्तकों की कुल संख्या 24 है।

चूंकि 24 यह अंक शांति, सद्भावना सहयोग, सुसंवाद से संबंधित है, यह 24 चैतन्य शक्तियां व 24 सिद्धियों की प्रतीक कर माने हैं। पुराणों के अनुसार 24 ऋषि ही गायत्री की संपूर्ण शक्ति पा सके। गायत्री मंत्र के 24 अक्षर इन 24 ऋषियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन अक्षरों के बीज रूप में 24 चैतन्य शक्तियां हैं, जिन्हें 24 सिद्धियां भी कहा जाता है।

24 अवतार...

भगवान विष्णु के 24 अवतार हैं। जैन धर्म में 24 तीर्थकर हैं। ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह एक साथ उच्च अवस्था प्राप्त नहीं कर सकते। एक काल में 24 बार ही ऐसी स्थिति बनती है, इसलिए 24 ही तीर्थंकर हैं।चक्र में 24 तीलियां ये 24 गुणों और समय की गति का प्रतीक है। अशोक चक्र में 24 तीलियां हैं। समय की गति का प्रतीक हैं। ये व्यक्ति के 24 गुणों को दर्शाती हैं। ये किसी भी देश को उन्नति के मार्ग पर पहुंचा सकते हैं। ये 24 तीलियां हिमालय के 24 ऋषियों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

24 घंटे पृथ्वी 24 घंटे में अपनी धुरी का चक्कर पूरा करती है।पृथ्वी को अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा करने में 24 घंटे का समय लगता है। इसलिए एक पूरे दिन में 24 घंटे होते हैं। करीब 3 हजार साल पहले बेबीलोन ने इसी आधार पर दिन और रात को 12-12 घंटे में बांटा था।| आप सभी को 2024 शुभ हो |साभार - नेट

कोई टिप्पणी नहीं