MP के इतिहास में अब तक की सबसे बडी मादक पदार्थो की जप्ती, चरस की अंतराष्ट्रीय कीमत लगभग 12 करोड़ 50 लाख रूपये नेपाल से तस्करी होकर आ रही चरस भोपाल क्राइम ब्रांच ने पकडी,तस्करी में शामिल दो पुरूषो को किया गिरफ्तार

MP के इतिहास में अब तक की सबसे बडी मादक पदार्थो की जप्ती, चरस की अंतराष्ट्रीय कीमत लगभग 12 करोड़ 50 लाख रूपये


नेपाल से तस्करी होकर आ रही  चरस भोपाल क्राइम ब्रांच ने पकडी,तस्करी में शामिल दो पुरूषो को किया गिरफ्तार


लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

भोपाल।  MP के इतिहास में अब तक की सबसे बडी मादक पदार्थो की जप्ती करने में क्राइम ब्रांच पुलिस को सफलता मिली है । नेपाल से तस्करी होकर आ रही चरस भोपाल क्राइम ब्रांच ने पकडी साथ ही चरस तस्करी में शामिल दो पुरूषो को किया गिरफ्तार किया है। चरस की अंतराष्ट्रीय कीमत लगभग 12 करोड़ 50 लाख रूपये आंकी गई है।

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अनुराग शर्मा द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिपुलिस उपायुक्त अपराध शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त मुख्तार कुरैशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था ।


क्राइम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर ने थाने पर उपस्थित आकर सूचना दी की अवैध मादक पदार्थो के दो बाहरी तस्कर बडी मात्रा में अवैध रुप से मादक  पदार्थ चरस लेकर अयोध्या बायपास के पास कोच फ्रेक्ट्री जंगल में बैठे है, जो किन्ही बाहरी तस्करो को चरस देने के लिये उनका इंतजार कर रहे है, उनमें से एक व्यक्ति का नाम विजय शंकर यादव है जिसका रंग गेहुँआ, नीले रंग का सफेद पट्टी वाला अपर, भूरे रंग की पेन्ट पहने तथा आँखो में पावर वाला चश्मा लगाया है तथा काले रंग का पिट्टू बैग लिये है, दूसरा व्यक्ति हरकेश चौधरी है जो साँवले रंग का दुबला पतला, काली जर्किन व नीले रंग की पेन्ट पहने है तथा अपने पास काले रंग का पिट्टू बैग लिये है ।

 दोनो व्यक्ति बिहार के रहने वाले है । जिनके पास बैगो मे चरस रखी है जिन्हे तत्काल पकडा गया तो उनके पास से भारी मात्रा में चरस मिल सकती है, यदि समय पर नही पकडा तो वह चरस लेकर निकल जायेंगे या चरस को इधर- उधर कर देंगे। सूचना विश्वसनीय होने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान अयोध्या बायपास के पास जंगल स्टेशन बजरिया भोपाल पहुँचे । 

जहाँ मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के दो व्यक्ति काले रंग के पिट्टू बैग लिये दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस स्टाफ व गवाहो की मदद से घेरबंदी कर पकड़कर अभिरक्षा मे लेकर उनके नाम पते पूछे तो गेहुँआ रंग, नीले  रंग का सफेद पट्टी वाला अपर व भूरे रंग की पेन्ट पहने तथा आँखो में पावर वाला चश्मा लगाये व्यक्ति ने अपना नाम विजय शंकर यादव पिता हजारी यादव उम्र 33 साल निवासी ग्राम शीतल बरदाहा थाना उचायकोट जिला गोपालगंज बिहार तथा साँवले रंग के दुबला पतले, काली जर्किन व नीले रंग की पेन्ट पहने व्यक्ति ने अपना नाम हरकेश चौधरी पिता सुदामा चौधरी उम्र 35 निवासी ग्राम हेम बरदाहा थाना उचायकोट जिला गोपालगंज बिहार का होना बताया अलग अलग दोनो के पास रखे काले रंग के पिट्ठू बैग के बारे मे पूछा तो स्वंय के होना बताये ।  

आरोपी विजय शंकर यादव के कब्जे से मिले अवैध मादक पदार्थ चरस को तौल काँटे पर तोलने पर कुल वजन 18 किलो 110 ग्राम पाया गया तथा  आरोपी हरकेश चौधरी के कब्जे से मिले अवैध मादक पदार्थ चरस को तौलकाँटे पर तोलने पर कुल वजन 18 किलो 070 ग्राम पाया गया कुल मादक पादार्थ 36.18 किलो ग्राम चरस एंव दो मोबाइल फोन मिला जिसकी कुल अन्तराष्ट्रीय किमत 12 करोड़ 50 लाख रु है तथा संदेहियों द्वारा पूछताछ पर उक्त पदार्थ चरस होना स्वीकार किया । आरोपीगण का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय होने से थना क्राइम ब्रांच में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । 

*कार्यप्रणाली-* दोनो आऱोपी मूलतः बिहार के निवासी है जो पहले से ही एक दूसरे को जानते थे नेपाल बार्डर से आने वाली चरस को गिरोह के माध्यम से भोपाल तक पहुँचाते थे । नेपाल से सस्ते दामो में बिहार के तस्करो से खरीदकर भोपाल में लाखो रूपयो का मुनाफा कमाते थे । चरस तस्करी का यह काम काफी समय से चल रहा था नेपाली तस्कर से चरस लाकर भोपाल के क्षेत्रो में बड़ा मुनाफे पर देते थे सप्लाई ।

*आरोपियों की जानकारी-*

क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता व्यवसाय

01-हरकेश चौधरी पिता सुदामा चौधरी उम्र 35 निवासी ग्राम हेम बरदाहा थाना उचायकोट जिला गोपालगंज बिहार 5 वी खेती 

02 विजय शंकर यादव पिता हजारी यादव उम्र 33 साल निवासी ग्राम शीतल बरदाहा थाना उचायकोट जिला गोपालगंज बिहार अशिक्षित मजदूरी l

*सराहनीय भूमिका–* थाना प्रभारी अशोक मरावी, निरी. किरण मरावी ,उनि इरशाद अंसारी, उनि.भरत लाल प्रजापति उनि अंकित नायक ,सउनि साबिर खान ,सउनि चन्द्र मोहन मिश्रा,कार्य.सउनि धीरज पाण्डे,कार्य सउनि पी चिन्ना राव,कार्य.प्र.आर.2921 विश्वजीत भार्गव, कार्य.प्र.आर. 390 प्रतीक सिंह, प्र.आर.3418आदित्य साहू ,प्र.आर.1033प्रतीक उईके,प्र.आर.7008 तेजराम सेन,आर.1996 अभिषेक चौधरी,आर.259सुरेन्द्र लामकूचे,आर.2175 यतिन चौरे,आर.919सुमित समद,आऱ.1616 राजेन्द्र राजपूत,आऱ.1584 जावेद मोहम्मद, आऱ. 835 ब्रजमोहन व्यास, आऱ. 3046 लक्ष्मण सिंह तोमर, आऱ.3427 हरिशंकर जाटव,आर.3642शिवप्रताप सिंह ,आर.1936 नीरज यादव ,म.आर 3394 मनीषा राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...