Breaking News

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में हरदा में संयुक्त किसान मोर्चा ने शुरू किया धरना प्रदर्शन

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में हरदा में संयुक्त किसान मोर्चा ने शुरू किया धरना प्रदर्शन 


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा।  आज हरदा में संयुक्त किसान मोर्चा हरदा के द्वारा दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन नेशनल हाईवे 59 A पर साईं मंदिर के पास अनिश्चितकालीन सुबह 11 बजे से साम 5 तक धरना प्रदर्शन शुरू किया ।


 धरना प्रदर्शन कर रहरहे किसानों ने अपनी मुख्य मांगे बताते हुए कहा कि सभी फसलों की खरीद के लिए एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए। डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से फसलों की कीमत तय की जाए. सभी फसलों के उत्पादन की औसत लागत से पचास फीसदी ज्यादा एमएसपी मिले। किसान और खेत में काम करने वाले मजदूरों का कर्जा माफ किया जाए. किसानों को प्रदूषण कानून से बाहर रखा जाए। 60 साल से ज्यादा उम्र के किसानों को 10 हजार रुपये पेंशन दी जाए, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए। लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दी आरोपियों की जमानत रद्द की जाए।मुक्त व्यापार समझौतों पर रोक लगाई जाए।‌ विद्युत संशोधन विधेयक 2020 को रद्द किया जाए। मनरेगा में हर साल 200 दिन का काम और 700 रुपये मजदूरी दी जाए। किसान आंदोलन में मृत किसानों के परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। समझौते के अनुसार, घायलों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

अन्य मांग: 

- गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी 2700 रू कुंटल के हिसाब से सुनिश्चित हो।

- ग्रीष्म कालीन मूंग फसल के लिए 20 मार्च से नहरों में पानी छोड़ना सुनिश्चित किया जाए।

- किसानों के लिए 24 घंटे बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

आज के धरना प्रदर्शन में राजेंद्र पटेल, रामनिवास खोरे, पंकज सिरोही,  अशोक खोरे, अनिल जाट, रामजीवन बास्ट, विजय बांके, सेवाराम बछानिया, अखिलेश जाट, रामेश्वर कापड़िया, गणेश टाले, संजय विश्नोई, गणेश विश्नोई, मोहन पचार, लक्ष्मीनारायण बडियार, फागुन सारण, जितेंद्र सारण आदि किसान उपस्थित थे। किसानों ने बताया अब वह प्रतिदिन अपनी मांगों को लेकर लगातार शांतिपूर्वक धरना देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं