Breaking News

हरदा पटाखा फैक्ट्री का मालिक राजीव अग्रवाल राजगढ़ में गिरफ्तार


हरदा पटाखा फैक्ट्री का मालिक राजीव अग्रवाल राजगढ़ में गिरफ्तार


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। आज हरदा जिले में हुए पटाखा फैक्ट्री में भीषण हादसे के फैक्ट्री का मालिक राजीव अग्रवाल फैक्ट्री मालिक राजगढ़ में गिरफ्तार हो गया है। इसके हादसे के कारण 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और सैकड़ों लोग घायल हुए।


सूत्रों के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री के मालिक राजीव अग्रवाल को राजगढ़ के सारंगपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है। वो हादसे के बाद फरार हो गया था। राजीव अग्रवाल उज्जनै के रास्ते निकले थे और मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश और दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे से जा रहे थे। पुलिस ने मक्सी में दबिश दी, लेकिन राजीव निकल चुका था। इसके बाद सारंगपुर में हाइवे पर गिरफ्तारी हुई। घटनाक्रम में FIR क्रमांक 42/2024 थाना सिविल लाइन जिला हरदा में धारा 304,308,34 IPC एवं धारा 3 विस्फोटक अधिनियम कायम कर 3 आरोपियों को गिरफतार किया गया है , आरोपियों के नाम 

1. राजेश अग्रवाल 

2. सोमेश अग्रवाल 

3. रफीक खान

राजीव अग्रवाल ने कमिश्नर से लिया था स्टे

हरदा ब्लास्ट (Harda Blast) की वजह 2022 से शुरू होती है। हरदा के लोगों ने इस फैक्ट्री में बारूद के अवैध भंडारण और सेफ्टी के मानक पूरा न होने को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की थी। जनता के बढ़ते दबाव की वजह से जिला प्रशासन ने इस फैक्ट्री को 26 सितंबर 2022 में सील कर दिया। ऋषि अग्रवाल कलेक्टर थे। फैक्ट्री के मालिक राजीव अग्रवाल ने इस आदेश के विरोध में कमिश्नर माल सिंह बहेड़िया से अपील की। इसके बाद उसे स्टे मिल गया।

शर्त पर मिला स्टे, लेकिन फिर भी नहीं माने नियम

कमिश्नर से 14 अक्टूबर 2022 को राजीव अग्रवाल को स्टे मिला। 1 महीने के लिए उसे सशर्त स्टे दिया गया था कि वो सारे नियम-कायदे, सुरक्षा के मानक आदि को फॉलो करेगा। 14 नवंबर 2022 को इस स्टे की समय सीमा समाप्त हो गई, लेकिन फैक्ट्री चलती रही। सोमवार तक चल ही रही थी। हादसा होने तक करीब 14 महीने बीत जाते हैं, लेकिन अफसरों ने ध्यान ही नहीं दिया कि फैक्ट्री मालिक राजीव अग्रवाल को मिला स्टे एक्सपायर हो गया है। यानी राजी अग्रवाल बीच हरदा में इतनी बड़ी पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से चला रहा था और किसी का उस तरफ ध्यान ही नहीं था।

कोई टिप्पणी नहीं