Breaking News

अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने डबल इंजन सरकार से मांगा केन्द्र के समान महंगाई भत्ता

अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने डबल इंजन सरकार से मांगा केन्द्र के समान महंगाई भत्ता

8% महगाई भत्ता दिए जाने को लेकर सभी जिला मुख्यालयों में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा सौंपेगा ज्ञापन


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। MP की डबल इंजन सरकार से केन्द्र सरकार के समान प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारियों और पेंशनरों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने उठाई है। कर्मचारीयों का कहना है कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारियों को 50% प्रतिशत महंगाई भत्ता देकर राहत प्रदान करें। बावजूद इसके यदि सरकार प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारियो को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता नहीं देती है तो अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का विरोध जारी रहेगा।

इसको लेकर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक दिनांक 12 मार्च को भोपाल में संपन हुई। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने दिनांक 23 फरवरी को माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन को पत्र लिखकर यह निवेदन किया था कि प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 48% महंगाई भत्ता दिए जाने का आदेश करे एवं इस बात का भी उल्लेख किया था कि जनवरी 2024 से 50% महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश केंद्र सरकार कर सकती हैं । केंद्र सरकार द्वारा 50% महंगाई महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश कर दिए गये है । प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर लगभग 8% महंगाई भत्ता प्राप्त करने में पीछे हो गये है। मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स जनवरी 2023 की स्थिति में महंगाई भत्ता प्राप्त कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता कभी भी लग सकती है एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई भत्ता दिए जाने के संबंध में कोई नीतिगत निर्णय नहीं लिया गया है। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने बैठक में यह निर्णय लिया है कि प्रदेश के जिला मुख्यालय में दिनांक 15 मार्च दिन शुक्रवार को देय तिथि से (एरियर सहित) 8% महंगाई भत्ता दिए जाने को लेकर माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम संबोधित ज्ञापन सभी कलेक्टरों को सौपा जाएगा इसी क्रम में भोपाल में मंत्रालय के सामने प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा।

आज की बैठक में मोर्चा के संयोजक एस. बी. सिंह अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा एमपी द्विवेदी महामंत्री शिव शंकर रजक मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजम रघुवंशी तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी नियमित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी चौबे राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजकुमार चंदेल संयुक्त मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष शर्मा राज्य कर्मचारी संघ भोपाल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं