Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सिविल लाइन थाना पुलिस को मिली सफ़लता

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सिविल लाइन थाना पुलिस को मिली सफ़लता


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा (सार्थक जैन)। फटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद पुलिस अधीक्षक बदलने के बाद से ही पुलिस की कार्यप्रणाली में बदलाव दिखने लगा है।नशे के सौदागर से लेकर अन्य मामलों में पुलिस सख्त हो गई है । इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पुलिस टीम ने नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफ़लता हासिल की।

सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया की थाना क्षेत्र की एक 16 साल की किशोरी को एक अज्ञात युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। आरोपी को हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी युवक किसी शादी में आया हुआ था। थाना प्रभारी सिविल लाईन हरदा के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन हरदा के अपराध क्रमांक 472/23 धारा 363 भादवि के पीडिता को दिनांक 16.03.24 को दस्तायब किया गया।


घटना का संक्षिप्त विवरण

इस प्रकार हैं कि दिनाँक 05.11.23 को थाना क्षेत्र के एक गांव में फरियादि पिता रंजीत ने सिविल लाईन थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा बहला फुसलाकर ले गया। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन हरदा पर अपराध क्रमांक 472/23 धारा 363 भादवि का अज्ञात आरोपी को विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया।

थाना सिविल लाईन हरदा के व्दारा अपहर्ता को दिनाँक 16.03.24 दस्तयाब कर अपहर्ता के कथनो के आधार पर प्रकरण धारा 366,376(2) (एन). भादवि 5/6 पास्को एक का ईजाफा किया गया। प्रकरण के आरोपी रविशंकर पिता रामदयाल बघेला उम्र 21 साल निवासी ग्राम फोटकपूरा जलेबी चौक तहसील हंडिया को दिनांक 17.03.24 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया। जहा से उसे जेल भेज दिया गया।


आरोपी को पकड़ने में इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, थाना प्रभारी सिविल लाइन हरदा, उपनिरीक्षक प्रकाश सोलंकी, पीआर वर्क्स, 210 मनीष पठारिया, महिला एवं आर 402 रवीना उइके का विशेष योगदान रहा।


कोई टिप्पणी नहीं