लड़की की ड्रेस में युवकों ने लगाई कीटनाशक दवा दुकान में पेट्रोल डालकर आग, पुलिस ने किया खुलासा

लड़की की ड्रेस में युवकों ने लगाई कीटनाशक दवा दुकान में पेट्रोल डालकर आग, पुलिस ने किया खुलासा

क्या है आग लगाने का कारण...? जानने के लिए पढ़े...


लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

हरदा (सार्थक जैन)। नगर के छिपानेर रोड़ स्थित कीटनाशक दवा दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है । कीटनाशक खाद की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने में स्कूटी सवार युवकों ने लड़कियों के सलवार सूट पहन घटना को अंजाम दिया था जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है । दिनांक 18/07/24 की रात्री लगभग 03.00 बजे करीब शुभम एग्रो एजेंसी में नकाबपोश व्यक्ति द्वारा दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगायी गयी थी। सीसीटीव्ही फुटेज में महिला के वस्त्रों में अज्ञात युवती द्वारा आग लगाना दिखाई दिया था जिस पर थाना हरदा में अपराध क्रमांक-381/24 धारा-326(g) बी.एन.एस.का कायम कर विवेचना में लिया गया।


घटना के बाद से घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा आरोपीगणों की पतारसी के निर्देश दिये गये जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अनुविभीगीय अधिकारी हरदा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी हरदा निरीक्षक प्रहलादसिंह मर्सकोले द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया।जारी प्रेस विज्ञप्ति में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह मर्सकोले ने बताया कि विशेष टीम के द्वारा फुटेज प्राप्त करने पर अज्ञात व्यक्ति के चलने उठने बैठने के तरीके से अज्ञात व्यक्ति का महिला न होकर पुरुष होना पाया गया घटना से संबंधित आरोपी की तलाश में शहर हरदा के करीब 100 सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये गये। फुटेज चैकिंग के दौरान लाल रंग की मेस्ट्रो स्कूटी तथा आरोपीयों के हुलिये के आधार पर रुट देखा गया उक्त हुलिये के व्यक्ति भरत विश्नोई के घर घंटाघर के पास हरदा से निकलना पाये गये घटना में शामिल स्कूटी चालक भरत विश्नोई निवासी- ग्राम डोमरी तथा आनंद विश्वकर्मा निवासी-मेजर जोशी कालोनी हरदा के पाये गये घटना में प्रयुक्त वाहन लाल रंग की स्कूटी मेस्ट्रो तथा आरोपी द्वारा घटना दिनांक को पहने हुये कपड़े जप्त कर लिये गये हैं।

आरोपी आनंद विश्वकर्मा की कीट नाशक की दुकान फरियादी की दुकान के पास है आनंद का फरियादी से व्यापारिक प्रतिस्पर्धा है इसके अतिरिक्त आनंद की एक अन्य कीटनाशक की दुकान खण्डवा रोड पर स्थित है जिस भरत विश्नोई द्वारा संचालित किया जाता है इसी प्रतिस्पर्धा के कारण आरोपीगणों द्वारा घटना कारित की गई थी।घटना में आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी में उनि सीताराम पटेल, उनि सुरेश राज सउनि संजय ठाकुर, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव प्र.आर. करण साहू, प्र. आर. कमलेश प्र. आर. जगदीश पाण्डव, आर. वीरेन्द्र राजपूत, आर. राहुल रघुवंशी का विशेष योगदान रहा।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...