● कोरोना के चलते इस बार नहीं विराजेंगे विध्नहर्ता
● गृह विभाग ने सभी कलेक्टरों को जारी किया आदेश
हरदा – सम्पूर्ण देश में कोरोना का कहर जारी है। अनलॉक के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से व्रद्धि हुई है। बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गृह मंत्रालय ने लोगों की सुरक्षा हेतु इस बार सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पर रोक लगाने सम्बन्धी आदेश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया कि लोग अपने अपने घरों पर ही प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं। धार्मिक स्थलों पर केवल पांच लोग ही पूजा अर्चना कर सकते हैं।
●शादी में वर वधु की तरफ से दस दस लोग हो सकेंगे शामिल-
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब शादी समारोह में वर एवं वधु की तरफ से केवल दस दस लोग याने कुल बीस लोग ही शामिल हो पाएंगे। अंतिम संस्कार के लिए वही पुराना आदेश मान्य होगा। इसी प्रकार पारिवारिक कार्यक्रम जैसे जन्मदिन व सालगिरह में केवल 10 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
0 टिप्पणियाँ