Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरदा जिले के 15 मरीज़ों ने किया कोरोना को परास्त

15 मरीज़ों ने किया कोरोना को परास्त

● हरदा जिले के 15 कोरोना संक्रमित मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौटें

● डाक्टरों को दिया धन्यवाद, ईश्वर का किया शुक्रिया

जिले के 15 कोरोना संक्रमित मरीज़ों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। बुधवार को जिले के 15 मरीज़ कोरोना को परास्त कर घर लौटें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि चिरायु अस्पताल भोपाल से 11 संक्रमित मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अरबिंदो मेडिकल कॉलेज से एक मरीज़ को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं जिला चिकित्सालय हरदा के आईसोलेशन वॉर्ड से 3 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।

इस प्रकार बुधवार को कुल 15 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। सभी मरीज़ों ने अस्पताल के डॉक्टर्स एवं मेडिकल टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। सभी मरीज़ों को आवश्यक दवाईयां दी गयी है तथा 14 दिनों तक घर पर ही रहने के लिए कहा गया है।

नगर के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना को परास्त कर स्वस्थ होकर घर लौटे सभी 15 लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी ओर ईश्वर का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About